उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार से अपने प्रचार अभियान का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में अखिलेश यादव बुधवार 25 जनवरी को लखीमपुर पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

संबोधन के अंश:

  • रोजगार के अवसर, और स्किल डेवेलोप करने के लिए प्रोग्राम बनाये गए हैं।
  • गरीब और होनहार छात्रों के लिए पढ़ाई की उचित व्यवस्था सरकार करेगी।
  • आंकड़े निकाल लो सबसे ज्यादा बिजली बनाने का काम समाजवादियों ने किया है।
  • गाँव में 16-18 घंटे बिजली और शहरों में 24 घंटे बिजली मिल रही है।
  • इसके लिए सरकार ने कड़ी मेहनत की है।
  • आजादी के बाद किसी सरकार ने इतना काम नहीं किया है।
  • सीतापुर से लखीमपुर तक भी सड़क बनाने का काम चल रहा है।
  • आप चाहते हैं कि, काम तेजी से हो और अच्छा हो तो समाजवादियों की सरकार बनायें।
  • हम किसी को लाइन में नहीं लगने देंगे।
  • भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है।
  • केंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया है।
  • किसानों का भुगतान भी हमारी सरकार ने किया।
  • हम चाहते हैं कि, आपको योजनाओं का लाभ मिले।
  • हमारे साथ कांग्रेस भी है और हम सरकार बनायेंगे।
  • हमने लोहिया आवास योजना शुरू की है।

ये भी पढ़ें: विरोधी जानबूझकर आरोप लगाते हैं कि, हम भेदभाव करते हैं- अखिलेश यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें