उत्तर प्रदेश के समाजवादी परिवार में मचा घमासान आख़िरकार शांत होता दिखाई दे रहा, जिसके तहत सीएम अखिलेश और शिवपाल एक-दूसरे के अपने मतभेदों को खत्म कर रहे हैं।
चाचा-भतीजे ने साथ में किया लंच:
- उत्तर प्रदेश की मौजूदा समाजवादी सरकार पर गहराता राजनीतिक संकट अब टलता दिखाई दे रहा है।
- सीएम अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव के आपसी मतभेद लगभग समाप्त हो गये हैं।
- शनिवार को सीएम अखिलेश शिवपाल सिंह यादव के आवास 7 केडी पहुंचे।
- गौरतलब है कि, शिवपाल सिंह यादव के आवास पर मुख्यमंत्री ने साथ में लंच किया।
- इस दौरान दोनों के ही समर्थक शिवपाल के आवास पर मौजूद हो कर नारेबाजी कर रहे थे।
डिंपल यादव और शिवपाल सिंह की पत्नी सरला और बेटा भी रहा मौजूद:
- अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के घर पर लंच करने पहुंचे सीएम अखिलेश के साथ पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहीं।
- वहीँ शिवपाल सिंह यादव के परिवार से उनकी पत्नी सरला यादव और बेटा आदित्य भी मौजूद रहा।
- जानकारी के मुताबिक, लंच टेबल पर अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव के बीच सब कुछ सामान्य दिखा।
- वहीँ दोनों के बीच हंसी मजाक का दौर भी चला।
- गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिवपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की बधाई देने उनके आवास पहुंचे थे।
- इससे पहले भी शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने आवास पर प्रदर्शन कर रहे समर्थकों को संबोधित किया था।
- जिसमें उन्होंने कहा था कि, मतभेद खत्म चुनाव की तैयारियों में जुटो।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार