उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में लोक भवन में कैबिनेट की बैठक की. जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी।
बसपा पर हमला:
- कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने मीडिया से बात की।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, जनता समाजवादियों को फिर मौका दे रही है।
- वहीँ बसपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, बुआ को इस बात की तकलीफ है कि, समाजवादी सरकार फिर आ रही है।
सपा सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे जानकारी दी कि, सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है।
- उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश को हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं।
- इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, सरकार यूपी में मेडिकल कॉलेज बनवा रही है।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रदेश बढ़ेगा तो हम सब भी आगे बढ़ेंगे।
पार्टी में सब ठीक है:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी परिवार में बीते दिनों मचे घमासान पर भी कई सवालों के जवाब दिये।
- उन्होंने कहा कि, समाजवादियों की साइकिल वाली एक ही टीम है।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, पार्टी का चुनाव चिन्ह तो साइकिल ही रहेगा।
- वहीँ एक्सप्रेसवे के जिक्र पर सीएम ने कहा कि, एक्सप्रेसवे पर फाइटर प्लेन जरुरत पड़ने पर उतर सकेंगे।
- साथ ही लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि, हाईवे में 100 से अधिक की रफ़्तार पर न चलें।
यह भी पढ़ें: दरोगा की पिटाई से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा फौजी!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार