उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने बहुमत आने के बाद सीएम चुनने की बात कही थी।
पार्टी ऑफिस के बाहर सीएम अखिलेश के समर्थकों का हंगामा:
- मंगलवार को राजधानी लखनऊ में सपा प्रमुख ने पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस की थी।
- वहीँ सपा प्रमुख की प्रेस वार्ता के दौरान सीएम समर्थक पार्टी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।
- सपा प्रमुख ने अपनी प्रेस वार्ता में एक बार फिर से कहा कि, बहुमत आने पर विधायक दलों के नेता सीएम का चुनाव करेंगे।
- जिसके बाद अखिलेश समर्थक हाथ से निकल गए और अखिलेश यादव के नाम से नारेबाजी करने लगे।
- वहीँ भीड़ में कुछ कार्यकर्ता इस दौरान पेड़ों पर जा बैठे।
- किसी भी प्रकार की अन्होनी के चलते सपा कार्यालय पर पुलिस बल के साथ पीएसी भी मौजूद है।
अखिलेश को सीएम पद के साथ अध्यक्ष पद की मांग:
- सपा प्रमुख की प्रेस वार्ता के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया।
- जिसमें उन्होंने ये मांगे रखी कि, अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपा जाये।
- साथ कार्यकर्ताओं ने ये भी कहा कि, अखिलेश यादव अगर सीएम नहीं बने तो पार्टी हार जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार