उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत अखिलेश यादव मंगलवार 24 जनवरी से प्रचार अभियान पर निकल चुके हैं। जिसके तहत अखिलेश यादव सूबे के सुल्तानपुर जिले पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने प्रचार अभियान के तहत इसौली में जनसभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि, यूपी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है।

जानवरों के लिए एम्बुलेंस की सुविधा:

  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, आपके जानवरों के लिए भी एम्बुलेंस की सुविधा मिलेगी।
  • साथ ही अखिलेश यादव ने हौंसला पोषण के तहत एक किलो घी बांटने की भी बात कही।
  • उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, समाजवादी सरकार अब प्रेशर कुकर भी बांटेंगी।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, प्राइमरी स्कूल में पठन-पाठन की व्यवस्था को बेहतर बनाया जायेगा।

समाजवादियों ने एक्सप्रेस-वे दिया:

  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, समाजवादियों ने यूपी को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे दिया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, एक्सप्रेसवे से किसी किसान को कोई दिक्कत नहीं है।
  • साथ ही अखिलेश यादव ने एक्सप्रेसवे के लिए चार गुना ज्यादा मुआवजा देने की भी बात कही।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, व्यवस्था अच्छी हो ताकि नौजवान पढ़ सकें इसपर भी काम चल रहा है।

पूर्वांचल में सड़कों का जाल बिछाया:

  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, समाजवादियों ने पूर्वांचल में सड़कों का जाल बिछाया है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, गरीब और किसान की भलाई के लिए हमने हमेशा काम किया है।
  • साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि, समाजवादी सरकार बनाने के लिए आप सभी सहयोग करें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें