[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावो में हारने के बाद से ही अखिलेश यादव लगातार हार की समीक्षा करने में लगे हुए है। इसी क्रम में 25 अप्रैल को सपा प्रदेश कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेस भी थी जिसमें आख़िरकार अखिलेश यादव ने अपने पारिवारिक झगड़े पर बयान दे ही डाला है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

यह कुछ कहने का सही समय नहीं :

  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से मुखातिब थे।
  • इस दौरान उन्होंने सीधे तौर पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि सिर्फ 1 महीने में ही भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है।
  • अब आगरा और सहारनपुर में हुई घटनाएँ बीजेपी को क्यों नहीं दिखती है।
  • प्रदेश के थानों में भगवा गमछाधारियों की पहुँच अब बढ़ती जा रही है।
  • इस दौरान समाजवादी परिवार से जुड़े मामले पर अचानक अखिलेश यादव भड़क गए।
  • अखिलेश यादव बोले कि आप लोग ही एक दिन तय कर लो।
  • मई में कोई दिन तय करो, उसी दिन परिवार पर सवाल पूछना।
  • मगर उस दिन के बाद फिर पूरे महीने कोई सवाल मत पूछना।
  • आप लोग ही अपनी सहमती से कोई भी दिन तय कर लें।
  • मगर परिवार पर बात करने का यह अभी सही समय नहीं है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें