Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पूरा देश जान गया कि झूठ बोलती है बीजेपी- अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर रहे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने गोरखपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी ने नाम का ऐलान किया। सपा से निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे प्रवीन कुमार निषाद को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।  प्रत्याशी की घोषणा के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बजट से लेकर कई अन्य मुद्दों पर देश और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया।

गोरखपुर की जनता देगी बजट का हिसाब :

आज प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर ज़ुबानी तीर छोड़े। अखिलेश ने कहा कि उज्ज्वला से लेकर तमाम योजनाओं पर देश को धोखा दिया गया है। नोट बंदी से भ्रष्टाचार पर लगाम लगनी थी मगर कितने लोग तो सिर्फ कागजो पर भारत से पैसा लेकर भाग गए हैं। भाजपा वालों ने तो लागत का फॉर्मूला बदल दिया, किसान को दो गुना लागत बताया था लेकिन हमारे किसान कर्ज से जान दे रहे है। गोरखपुर और फूलपुर की जनता चुनाव परिणाम से बजट का जवाब जरूर देगी। भाजपा वाले तो मुद्दों से भटकाने के लिए दूसरे मामलों में उलझा देते हैं।

लैपटॉप देने का वादा निकला झूठा :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमें भाजपा वाले समिट का निमंत्रण देने आये तो हमने भी उन्हें पकौड़े खिलाये। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले रोजगार नही दे रहे और सिर्फ नकल की बात हो रही है। ऑक्सीजन, ग्रीन गैस हाउस का इन्हें नहीं पता और झूठी रिपोर्ट सदन में पेश होती है। गोरखपुर मामले में कहा गया कि किसी की जान ऑक्सीजन से नही गई। ऐसा बोलके सिर्फ धोखा दिया है। जनता से अपील है कि वह उपचुनाव में सपा प्रत्याशी का साथ दें। अब तो पूरा देश जान गया कि बीजेपी झूठ बोलती है। उन्होंने कहा था कि लैपटॉप देंगे मगर नहीं दिया। फूलपुर में इस बार कमल जरूर मुर्झायेगा। फूलपुर से सपा प्रत्याशी पर अखिलेश ने कहा कि उनका नाम भी जल्द घोषित किया जायेगा।

 

ये भी पढ़ें : कांग्रेस के बाद सपा ने किया उपचुनाव में प्रत्याशी का ऐलान

Related posts

15 और 11 साल की बच्चियों ने अखिलेश यादव को लिखी खून से चिट्ठी!

Divyang Dixit
8 years ago

Exclusive वीडियो: खाना भूल जाना लेकिन वोट डालना मत भूलना!

Sudhir Kumar
8 years ago

फांसी लगाकर अधेड़ ने किया आत्महत्या, आर्थिक तंगी के कारण चल रहा था परेशान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ज्ञानपुर कोतवाली के कांशीराम शहरी आवास का मामला .

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version