Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शादी समारोह के लिए बदायूं पहुंचे अखिलेश यादव, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

आगामी लोक सभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इस बीच राजनीति से समय निकालते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश के बदायूं जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनका जिले में पहुँचने पर उनका समर्थकों और पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके मंगल जीवन की कामना की।

सपा जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे अखिलेश यादव :

यूपी के बदायूं जिले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी जिलाध्यक्ष आशीष यादव के बेटे के शादी समारोह में शिरकत की। उन्होंने पहले सपा जिलाध्यक्ष के घर पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया, इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मधू चंद्रा के आवास पर सपा नेताओं से बातचीत की।

मीडिया से बातचीत ले दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा रंग बदलने में लगी है। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के सवाल पर वे जवाब देने से बचते नजर आये। हालाँकि इशारों में उन्होंने कहा कि सपा गोरखपुर और फूलपुर के फॉर्मूला पर काम करेगी।

राफेल को लेकर बोले अखिलेश :

देश के बहुचर्चित राफेल विमान मामले में अखिलेश यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए राफेल जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि सुखोई तक खरीदा जाए लेकिन अब यह बहुत हो गया। इसे बंद करके सरकार युवाओं को रोजगार देना चाहिए

अखिलेश के इस कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा नहीं दिखाई दिए। वहीँ कांग्रेस के सलीम इकबाल शेरवानी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की।

Related posts

लखनऊ: जजों का ऐतिहासिक तबादला, 683 जजों का हुआ ट्रांसफर

Shani Mishra
6 years ago

रेलवे ट्रैक पर छात्रा का शव मिलने से हड़कंप, शव के पास से छात्रा का स्कूल बैग बरामद, छात्रा की अभी तक नहीं हुई शिनाख्त, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लोकोपुल के पास मिला शव, खुदकुशी की आशंका जता रही पुलिस.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

अज्ञात लोगों ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह का जलाया पुतला, लागाए नारे

Short News
6 years ago
Exit mobile version