Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने बदला सपा जिलाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी को यूपी के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी समीक्षा करते हुए संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया है। अखिलेश के इस फैसले के बाद से समाजवादी पार्टी में कोहराम मच गया है। अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए ये फैसला किया है।

अखिलेश ने बदला जिलाध्यक्ष :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सपा ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस से गठबंधन से किनारा कर लिया है। अखिलेश यादव का कहना है कि सिर्फ सपा ही भाजपा को अगले चुनावों में हरा सकती है। इसीलिये गठबंधन की बात करना बेकार है क्योंकि इसमें समय की बर्बादी होती है। संगठन को मजबूत करने के साथ ही अखिलेश यादव ने गाजियाबाद के सपा जिलाध्यक्ष को हटा दिया है। उनके जगह पर सुरेंद्र कुमार मुन्नी गाजियाबाद में सपा के नये जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं। इसके अलावा राहुल चौधरी को अखिलेश यादव ने सपा का महानगर अध्यक्ष बनाया है।

इसके पहले भी बदले हैं जिलाध्यक्ष :

सहारनपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रुद्रसेन को जिलाध्यक्ष बनाया है। मुजफ्फरनगर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मोहम्मद वसी अंसारी को महानगर अध्यक्ष बनाया है। नोएडा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष है। मुरादाबाद महानगर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुन्नू कुरैशी को अध्यक्ष बनाया है। सुलतानपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रघुवीर यादव को जिलाध्य़क्ष बनाया है। बलिया में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संग्राम सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया है। जौनपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लाल बहादुर यादव को जिलाध्यक्ष बनाया है। प्रतापगढ़ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम सिंह पटेल को अध्यक्ष बनाया है। कानपुर ग्रामीण से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राघवेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया है। कानपुर नगर में मोहम्मद मुईन को महानगर अध्यक्ष बनाया है।

ये भी पढ़ें : भाजपा सांसद ने अखिलेश यादव पर दिया विवादित बयान

Related posts

जातीय-सांप्रदायिक हिंसा और फर्जी मुठभेड़ों के खिलाफ लखनऊ में सम्मेलन कल

Sudhir Kumar
7 years ago

मैनपुरी में एक फर्नीचर का काम करने वाले मिस्त्री को गोली से मारकर किया घायल

UP ORG Desk
6 years ago

दस हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार, शातिर बदमाश इरफान को किया गया गिरफ्तार, पुलिस को चकमा दे कई महीनों से था फरार, लूट गैंगस्टर मामले में थी पुलिस को तलाश, सदर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा।

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version