मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने आज विधान परिषद् में नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के पश्चात उन्हें बधाई और शुभकामनायें दी.

  • वे स्वयं भी इसी सदन के सदस्य हैं।
  • चुने गए अधिकतर सदस्य युवा हैं, इससे यह सदन भी युवा दिख रहा है।
  • इन सदस्यों पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वे अपने मतदाताओं की उम्मीदों पर खुद को खरा साबित करें।

यह भी पढ़ें : दागी नेताओं के केस की सुनवाई के लिए बने स्पेशल कोर्ट: SC

  • उन्होंने कहा की यह विधान मंडल का उच्च सदन है, इस सदन की बड़ी गरिमा है।
  • बेहद सम्मानित लोग इस सदन के सदस्य रहे हैं।
  • अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि वरिष्ठ सदस्य सदन की कार्यवाही, प्रक्रिया और परम्परा आदि जानने-समझने में नये सदस्यों का मार्गदर्शन और सहयोग करेंगे।

CM Akhilesh Yadav

  • 07 5x12
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक सदस्य की संस्तुति पर 100 हैंडपंप स्थापित किये जायेंगे।
  • प्रत्येक सदस्य गरीब व्यक्तियों को 10 लोहिया आवास दिए जाने की संस्तुति करें.
  • अपने क्षेत्र के ग्रामों को लोहिया ग्राम के तौर पर चयनित किये जाने की संस्तुति भी कर सकेंगे।
  • उन्होंने यह घोषणा भी की कि जिन सदस्यों के पास लखनऊ में आवास नहीं हैं, उन्हें आवास देने की व्वस्था की जायेगी।
  • सत्र के दौरान विधान परिषद के कर्मचारियों को देय मानदेय को भी 7500 रूपये से बढाकर 8000 रूपये किया जाएगा।
  • CM ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है
  • लैपटॉप वितरण योजना, समाजवादी पेंशन योजना जैसी सभी कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लागू किया गया है।
  • प्रदेश की आधारभूत संरचना को बेहतर करके आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नयी सड़कें और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाएं संचालित की जा रहीं हैं।
  • विकास प्रक्रिया में शहर और गाँव दोनों का बराबर ध्यान रखकर संतुलित विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।
  • नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपने संघर्ष से प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए जो राह तैयार की है.
  • प्रदेश सरकार उसी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें