Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश की साइकिल यात्रा ने 5 वर्ष उत्तर प्रदेश की जनता को सताया

akhilesh yadav cycle yatra dr mahendra nath pandey

dr mahendra nath pandey

भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि 2012 कर समाजवादी साइकिल यात्रा ने 5 वर्षो तक प्रदेश की जनता अपराध व भ्रष्टाचार से त्रस्त रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अब दोबरा प्रदेश की जनता कुशासन को प्रदेश में स्थान नहीं देगी। भाजपा अध्यक्ष सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की अखिलेश यादव द्वारा पुनः रथ यात्रा बयान पर अपनी टिप्पणी में यह बात कही।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की जनता ने सुशासन, पारदर्शी व्यवस्था, भ्रष्टाचार मुक्त तथा अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए प्रदेश की बागडोर भाजपा को सौंपी है। अब पुनः स्वप्न में भी प्रदेश की जनता कुशासन की तरफ नहीं लौटेगी। उन्होंने कहा प्रदेश में योगी सरकार प्रदेश की जनता के भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरेगी। सरकार की प्राथमिकता लोक कल्याण संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को प्राथमिकता के आधार पर साकार करना है। किसानों की समृद्धि तथा कानून के राज की वापसी सरकार की प्रथम प्राथमिकता है।

सरकार द्वारा उठाये गए कदमों के क्रियान्वयन से जनता ने सुशासन का स्पर्श किया है। 86 लाख किसानों का ऋण मोचन, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, बन्द पड़ी चीनी मिलों का पुनः चलाने का प्रयास, चीनी मिलो की क्षमता में वृद्धि, नई चीनी मिलो को प्रारम्भ कर गन्ना किसानों को बडी राहत देने का कार्य किया। गेंहूॅ तथा धान की रिकार्ड खरीद तथा उनको किये गए भुगतान के आइने में अखिलेश अपनी सरकार का तुलनात्मक चेहरा देखें।

डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि कानून के राज की वापसी के लिए योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में जेल गए अपराधियों तथा पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अपराधियों व संगठित अपराध की समाप्ति की दिशा में यूपी कोका विधेयक द्वारा अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता तथा दृढ़ निश्चय के आइने में अखिलेश सपा राज में दंबगों द्वारा किये जा रहे जमीनों पर कब्जे तथा अपराधियों के कारनामों पर नजर डालें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश विपक्षी दलों के साथ 2017 से पहले भी बैठके कर रहे थे, आज भी करें। भाजपा सभी तरह की चुनौतियों का पहले भी स्वागत किया था। आज भी हम अपने संगठन व समर्पित कार्यकर्ता शक्ति तथा अपनी नीतियों कार्यक्रमों एवं उनके क्रियान्वयन पर भरोसा करते है और किसी भी चुनौती को स्वीकार करते है।

डाॅ. महेन्द्र पाण्डेय ने कहा भाजपा ने बिना कर्ज लिए 36 हजार करोड़ की किसान ऋणमोचन को क्रियान्वित करके रिकार्ड गेहूॅ-धान खरीद तथा गन्ने का भुगतान करके, प्रधानमंत्री आवास योजना का धन, स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत बनाए जा रहे शौचालयों का पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक एकाउन्ट में ट्रान्सफर कर भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश का उदाहरण प्रस्तुत कर चुकी है।

उन्होंने कहा आॅनलाइन टेण्डरिंग प्रणाली को सफलता पूर्वक लागू कर व खनिज लूट को बंद कर खनिज माफियाओं पर शिकंजा कस कर योगी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश की दिशा में मजबूत कदम उठाए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार द्वारा जनता को दिए गए वायदों को पूरा होते देख अखिलेश यादव सहित विपक्षी दल के लोगों में घबराहट है।

Related posts

सपा विधायक ने किया अक्षय यादव के चुनाव लड़ने पर विरोध का ऐलान

Shashank
7 years ago

कार्यवाही से नाराज अधिवक्ता कर रहे विरोध प्रदर्शन

UP ORG Desk
6 years ago

पनकी मंदिर में बाबा को भोजन कराने से पूरी होती है मुराद!

Ashutosh Srivastava
9 years ago
Exit mobile version