उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सपा के प्रचार अभियान के तहत अखिलेश यादव एटा पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने एटा में चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया।
अखिलेश यादव के जलेसर संबोधन के मुख्य अंश:
- सबने मन बना लिया है कि किसको वोट डालना है।
- पहले थोड़ा बहुत कन्फ्यूजन था वो भी अब दूर हो गया है।
- सबसे ज्यादा सीटें हम जीतने जा रहे हैं।
- सड़क बनाने के लिए सपा सरकार ने बहुत काम किया है।
- डायल 100 से लोगों की समस्याओं को जल्द हल किया जायेगा।
- समाजवादी पेंशन हमने बांटी है।
- ये देश के भविष्य का भी चुनाव है।
- उत्तर प्रदेश में फिर इतिहास बनाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनायें।
- जो काम शुरू किये हैं उन्हें और तेजी से आगे बढ़ाने के के लिए आप से सहयोग माँग रहे हैं।
- कुछ लोग हैं जो इसमें साजिश करेंगे मगर आप इनसे सावधान रहना।
- इस सफल कार्यक्रम के लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।
- कालेधन का आंकड़ा दिखाए केंद्र सरकार।
- जिस दिन हम और आप ठान लेंगे भ्रष्टाचार खत्म हो जायेगा।
- रूपया काला- सफ़ेद नहीं होता है, हमारा लेन-देन काला होता है।