उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और परिवार 24 घंटे के ड्रामे के बाद फिर से एक होते नजर आ रहे हैं।
सपा प्रमुख ने रद्द किया निष्कासन:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में सियासी संकट के बीच सपा प्रमुख ने सीएम अखिलेश के साथ बैठक की थी।
- बैठक के बाद सपा प्रमुख ने नरम रुख अपनाते हुए सीएम अखिलेश का निष्कासन वापस ले लिया है।
- सपा प्रमुख के फैसले के बाद तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री अखिलेश का निष्कासन रद्द कर दिया गया है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी थी जानकारी:
#बिग_ब्रेकिंग: अखिलेश यादव और रामगोपाल का निष्कासन लिया गया वापस, @shivpalsinghyad ने ट्वीट कर दी जानकारी @samajwadiparty
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) December 31, 2016
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का समाजवादी पार्टी से निष्कासन रद्द कर दिया गया है।
- इसके साथ ही प्रो० रामगोपाल यादव को भी पार्टी में वापस शामिल कर लिया गया है।
- निष्कासन रद्द होने की जानकारी सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट के माध्यम से दी।
- साथ ही सपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में लिखा कि, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर आयेंगे।
- साथ ही उन्होंने लिखा कि, समाजवादी पार्टी 2017 में बहुमत की सरकार बनाएगी।
बनेगी दूसरी लिस्ट:
- सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि, प्रत्याशियों की लिस्ट दोबारा बनायी जाएगी।
- साथ ही इस लिस्ट में सीएम अखिलेश की भी भागीदारी होगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार