उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को गाजीपुर क्षेत्र पहुंचे, जहाँ उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास किया।
केंद्र सरकार पर साधा निशाना:
- मुख्यमंत्री ने गाजीपुर के अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर हमला किया।
- उन्होंने कहा कि, केंद्र को आबादी के हिसाब से यूपी की मदद करनी चाहिए।
- जिस पर सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि, सड़कों के लिए कितना पैसा दिया।
- उन्होंने इसी में आगे कहा कि, हम गाजीपुर तक खुशहाली की सड़क लाना चाहते हैं।
- सीएम ने ये भी कहा कि, देश की सबसे बड़ी सड़क समाजवादियों ने बनायीं है।
समाजवादी लोग मंडी के लोग हैं:
- अपने गाजीपुर के संबोधन में सीएम ने कहा कि, समाजवादी लोग मंडी के लोग हैं, इसलिए सड़क किनारे मंडियां बनायेंगे।
- उन्होंने आगे कहा कि, सड़कों के किनारे दूध, सब्जी और गल्ला मंडी बनायेंगे।
- सीएम ने आगे कहा कि, गाजीपुर में सड़क की रजिस्ट्री हो चुकी है, उन्होंने आगे कहा कि, 22 महीने में हमने सड़क बना कर दी।
- उन्होंने आगे कहा कि, अच्छी सड़क से रफ़्तार बढ़ती है तो, विकास होता है।
- केंद्र पर हमले में कहा कि, आंगनबाड़ी, आशा बहुओं की मदद नहीं करती केंद्र सरकार।
- साथ ही कहा कि, कर्मचारियों के आन्दोलन को भी किसी ने नहीं पूछा।
- सीएम ने ये भी कहा कि, पुलिस भर्ती में गाजीपुर के नौजवान सबसे ज्यादा शामिल होते हैं।
- समाजवादी लोगों ने पुलिस की सीधी भर्ती करायी।
- उन्होंने आगे कहा कि, किसी भी प्रकार की तकलीफ हो एक फ़ोन पर एम्बुलेंस पहुंचेगी।
- वहीँ उन्होंने डायल 100 सेवा अक्टूबर में शुरू होने का भी जिक्र किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार