[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी की सरकार जाने के बाद से यूपी की सत्ता में बदलाव हो चुका है। लगातार सपा सरकार के कामों की जाँच भी करवाई जा रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

अखिलेश जायेंगे जेल :

  • अखिलेश यादव के करीबी सुनील सिंह साजन की जमानत याचिका खारिज होने के साथ उन्हें जेल भेज दिया गया है।
  • साजन पर वर्ष 2010 में विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार की 3 बसों को आग लगाने के मामले दर्ज हैं।
  • अपर सत्र न्यायाधीश उमाशंकर शर्मा द्वारा अंतरिम जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद एसीजेएम ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने जेल भेज दिया है।
  • आरोपी सुनील सिंह यादव उर्फ साजन ने बुधवार को निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
  • जमानत अर्जी खारिज होने के बाद सत्र अदालत के समक्ष जमानत अर्जी दाखिल की गई।
  • अर्जी के साथ अंतरिम जमानत अर्जी भी प्रस्तुत की गई।

ये भी पढ़ें, वीडियो: सामने आई पाकिस्तानी पुलिस की ‘हैवानियत’

  • इसमें कहा गया था कि नियमित जमानत अर्जी पर निस्तारण के समय तक उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए।
  • जमानत अर्जी के विरोध के चलते अपर सत्र न्यायाधीश उमाशंकर शर्मा ने जमानत पर रिहा करने से इंकार कर दिया।
  • इसके बाद नियमित जमानत अर्जी की सुनवाई के लिए 13 अक्टूबर की तिथि नियत की गयी है।
  • सूत्रों से खबर है कि सुनील सिंह से मिलने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जेल में जायेंगे।
  • सुनील सिंह साजन को बीते दिन ही जमानत याचिका ख़ारिज हो जाने पर जेल भेजा गया है।
  • इसके पहले आज अखिलेश यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव संग लोहिया पार्क पहुंचे।
  • यहाँ पर उन्होंने लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।

ये भी पढ़ें, शिवपाल यादव के साथ न आने पर मुलायम सिंह ने दिया बड़ा बयान

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें