अखिलेश-अमर का हुआ सामना (akhilesh yadav met) :

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के दौरान समाजवादी पार्टी में घमासान शुरू हो गया था।
  • तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव मुलायम के करीबी अमर सिंह पर पार्टी के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगा रहे थे।
  • मगर मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह पर कोई कार्यवाई नहीं की बल्कि उन्हें सपा का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया था।
  • इसके बाद अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाकर अमर सिंह को समाजवादी पार्टी से बाहर कर दिया था।
  • उसके बाद से अमर सिंह लगातार अपने बयानों में अखिलेश यादव पर ज़ुबानी तीर छोड़ते दिखाई देते थे।
  • बीते दिन एक टीवी चैनल के उद्घाटन कार्यक्रम आयोजन किया गया था।
  • इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित राज्यसभा सांसद अमर सिंह भी मौजूद थे।
  • इनके अलावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे।
  • हालाँकि दोनों नेताओं के सामना होते-होते रह गया और उनके बीच कोई बातचीत नहीं हो पायी।
  • अमर सिंह ने सीएम योगी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • उस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, योग गुरु बाबा रामदेव मौजूद रहे थे।
  • साथ ही राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्र, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : तस्वीरें: समर्थकों ने कुछ ऐसे की अखिलेश के स्वागत की ‘तैयारी’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें