Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

Exclusive: विक्रमादित्य मार्ग पर अखिलेश यादव के घर का निर्माण हुआ शुरू

सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद यूपी के सभी पूर्व सीएम को अपना सरकारी बँगला खाली करना पड़ा था। इसके बाद से यूपी के पूर्व सीएम राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह के साथ ही अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने बंगला खाली कर दिया था। हालाँकि फिर भी विक्रमादित्य मार्ग पर रहने का मोह अखिलेश यादव से नहीं छोट पाया और उन्होंने उसी मार्ग पर एक जमीन ली हुई थी जिस पर अभी तक कोई निर्माण नहीं हुआ था लेकिन सरकारी घर खाली करने के बाद अखिलेश यादव अंसल सिटी में रहने चले गए और विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित उनके सरकारी बंगले पर निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है।

अंसल सिटी में शिफ्ट हुए थे अखिलेश यादव :

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने नए घर में शिफ़्ट हो गए थे। अखिलेश यादव ने विधिवत पूजा पाठ के बाद गृह प्रवेश किया था। राजधानी लखनऊ में अब उनका नया पता C-3/13 अंसल गोल्फ़ सिटी हो गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी के सभी पूर्व सीएम को सरकारी बंगला ख़ाली करना पड़ा था। यूपी में पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी घर मिलने का क़ानून रहा है लेकिन अदालती फ़रमान के बाद अखिलेश-मुलायम ने 2 जून को अपना सरकारी मकान छोड़ दिया था। इसके बाद भी उनका विक्रमादित्य मार्ग से मोह भंग नहीं हो पाया है।

शुरू हुआ नए घर का निर्माण :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब भी विक्रमादित्य मार्ग पर रहने का मोह नहीं छोड़ पाए हैं। यही कारण हैं कि उनकी खरीदी हुई जमीन जिस पर अब तक कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा था, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब शुरू करवा दिया है।

वर्तमान में अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ लखनऊ के अंसल गोल्फ सिटी में स्थित एक बंगले में रह रहे हैं। उन्हीं के बगल वाले घर में अखिलेश के पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव रह रहे हैं। इस बंगले के निर्माण के बाद अखिलेश अपने परिवार के साथ यहाँ शिफ्ट हो जायेंगे।

ये भी पढ़ें-

श्रीराम अपार्टमेंट की लिफ्ट तीसरे तल से नीचे गिरी, भाजपा नेता सहित चार घायल

सदी का सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, रात में बेहद खास होगी खगोलीय घटना

कुलदीप सिंह सेंगर के भतीजे पर छेड़छाड़, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, FIR दर्ज

Related posts

मासूम की हत्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज

Sudhir Kumar
6 years ago

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी आज करेंगे प्रेस वार्ता

Desk
5 years ago

जौनपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देने के नाम पर हो रही अवैध वसूली

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version