कई नेताओं ने की वापसी :
  • आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर रहे थे।
  • इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर भाजपा सरकार पर हमला बोला।
  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर रहे थे।
  • अखिलेश ने कहा कि लखनऊ में सपा ने मेट्रो बना दी मगर अब कानपुर और बनारस में कैसे बनेगी।
  • सपा अध्यक्ष ने कहा कि GST, नोटबंदी से बाजार बंद होने के कारण व्यापारी परेशान है।
  • पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कुछ नया न करने का आरोप लगाया।
  • उन्होंने कहा कि ये सरकार अगर कुछ नया कर रही तो योजना का नाम और बजट हमें बता दे।
  • अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार ने 23 महीने में ही एक्सप्रेसवे को बना कर दिखाया था।
  • मगर भाजपा की वर्तमान सरकार बलिया एक्सप्रेसवे बनाने में क्यों झिझक रही है।
  • अखिलेश ने कहा कि निकाय चुनाव में बीजेपी के लोग झूठ का पुलिंदा लेकर आये है।
  • उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में घोषणा पत्र लाये मगर लोकसभा, विधान सभा के घोषणा पत्रों को लागू नही कर पाये हैं।
  • अखिलेश ने कहा कि ये वही सरकार जिसने किसानों को लेकर कहा था कि मदद करेंगे।
  • लेकिन आलू के किसान इस समय कितना परेशान हैं, गन्ना भुगतान नही हो रहा है।
  • अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कई नेताओं ने पार्टी में वापसी भी की।
  • आज पार्टी कार्यालय पर प्रोफेसर अलीखान फिर से सपा में शामिल हो गए।
  • पप्पू पहलवान ने कहा कि कुछ परेशानिया थी तो मैं सपा से चला गया था।
  • मगर आज फ़िर से सपा परिवार में वापसी की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें