समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज लखनऊ में सपा पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे। इस दौरान विभिन्न दलों से आये कई पूर्व विधायकों और ब्लॉक प्रमुख ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें सबसे बड़ा नाम यूपी के वर्तमान कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के भतीजे प्रमोद मौर्या का था जो प्रतापगढ़ से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए देश और प्रदेश की भाजपा सरकार पर अखिलेश ने जमकर हमला बोला।

भाजपा वाले सिर्फ दिखाते हैं सपने :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि BJP के लोग केवल सपने दिखा रहे हैं। प्रदेश के किसान कर्ज से परेशान होकर लखनऊ आकर पेड़ पर चढ़ रहे हैं। भाजपा वालों ने तो किसान का कर्ज माफ करने का बीड़ा उठाया था तो बताये कि कितना कर्ज माफ कर दिया है। अब तो उत्तर प्रदेश का बजट भी आ गया है। इस सरकार में तो पंजाब नेशनल बैंक कैशलेश हो गयी है। अखिलेश ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता हमारा साथ दे जिससे चुनाव में भाजपा को हराया जा सके। इसके अलावा सपा ज्वाइन करने वाले सभी नेताओं पर अखिलेश ने कहा कि आज पार्टी में आने वाले सभी लोगों का स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को एक देखना चाहते हैं, सपा उनसे अपने साथ जोड़ती रहेगी।

सपा कार्यालय से हटवा रहे दुकानें :

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सपा कार्यालय के सामने लगी हुई प्रचार की दुकानें हटा रही है मगर हमारे बनाए एक्सप्रेसवे का प्रचार ये जोरों से कर रहे हैं। ये कैसा निवेश की बात कर रहे है। बीजेपी का कोई आदमी अच्छे पकौड़े बना कर दिखाए और भाजपा हमारे कार्यालय के सामने भी दुकान लगवा दे। उन्होंने कहा कि भाजपा अभी बैंक से गये पैसे मामले में उलझी हुई है वरना अब तक सरकार मुद्दों से लोगो को भटकाना शुरू कर देती। 90 प्रतिशत लोग बेरोजगार घूम रहे है जिसकी दोषी भाजपा है। भाजपा वाले कहते हैं कि एनकाउंटर से कानून व्यवस्था ठीक हो जाएगी मगर एनकाउंटर करने से उन्हें प्रमोशन मिल जाएगा।

 

ये भी पढ़ें : गोरखपुर उपचुनाव में सपा को मिला इस पार्टी का समर्थन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें