[nextpage title=”akhilesh” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को सिर्फ 47 सीटें प्राप्त हुई थी। इसके बाद से ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सार्वजनिक मंचों पर ज्यादा नहीं दिखायी देते थे। मगर कुछ दिनों से जनता के बीच अखिलेश यादव ने अपनी पहुँच बनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अखिलेश यादव के आगामी दिनों के कार्यक्रम (akhilesh yadav program) भी जारी कर दिये गए है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

विभिन्न जगह जाएँगे अखिलेश (akhilesh yadav program) :

  • समाजवादी पार्टी को 2019 के चुनाव के लिए मजबूत बनाने में अखिलेश ने पूरी ताकत लगा दी है।
  • इसके लिए बीते दिनों सपा का सदस्यता अभियान भी शुरू किया गया था।
  • सदस्यता अभियान में 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगो ने सपा की सदस्यता ली थी।
  • साथ ही योगी सरकार को घेरने की भी अखिलेश यादव ने तैयारी कर ली है।
  • 4 अगस्त को अखिलेश यादव उन्नाव में सपा के दिवंगत वरिष्ठ नेता के घर जाएँगे।
  • अखिलेश यादव सपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर चौधरी के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट करेंगे।
  • इसके बाद अखिलेश यादव 5 अगस्त को जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर उन्हने याद करेंगे।
  • अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र पार्क में जनेश्वर मिश्र की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे।

ये भी पढ़ें, सपा एमएलसी यशवंत सिंह ने बताया अपने इस्तीफे का ‘कारण’!

  • इसके बाद अखिलेश यादव 9 अगस्त की देश बचाओ, देश बनाओ रैली को सम्बोधित करेंगे।
  • इस रैली में अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने जा रहे हैं।
  • भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी हल्ला बोलने की तैयारी में है।
  • उसके बाद अखिलेश यादव पूर्व विधायक राजबली यादव की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में जाएँगे।
  • अखिलेश यादव ने 2019 के चुनाव की तैयारियाँ अभी से करना शुरू कर दिया है।
  • इसके लिए वे लगातार जनता के मुद्दों को उठाने में लगे हुए हैं।
  • साथ ही कार्यकर्ताओं को भी जनता के मुद्दों को उठाने की बात कह चुके हैं।

ये भी पढ़ें, सीएम योगी के समर्थन में आये शिवपाल यादव और कहा….

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें