Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

23 सितंबर को दिल्ली में जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव

akhilesh yadav rally

akhilesh yadav rally

आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। सपा की तरफ से पूरे प्रदेश में इन दिनों साईकिल यात्राएं निकाली जा रही है जिसमें जनता को अखिलेश सरकार में कराए गए विकास कार्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इन सभी यात्राओं का समापन देश की राजधानी दिल्ली में होगा जहाँ पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

23 सितंबर को होगा समापन :

समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय और प्रजातंत्र बचाओं साइकिल यात्राओं का समापन 23 सितंबर को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक विशाल समापन सभा को संबोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि इन साइकिल यात्राओं से समाजवादी नौजवानों ने पार्टी की नीतियों को लोगों में पहुंचाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के हर कोने से ये साईकिल यात्राएँ निकाली हैं जिसमें सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]सपा की साइकिल यात्राओं का समापन 23 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा[/penci_blockquote]

सपा ने निकाली भाजपा की काट :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा किसी को सुखी नहीं देखना चाहती है। वह सभी को परेशान करने वाली प्रयोगशाला है। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जाएगा, सपा पर हमले की रफ्तार बढ़ती जाएगी। सपा ने भी इसका रास्ता निकाल लिया है जिससे भाजपा को परास्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की लड़ाई बड़ी है जिसे हमें मिलकर लड़ना होगा। अखिलेश ने पार्टी कार्यालय में नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नफरत फैलाने वाले काम करती है। चुनावों में शमसान, कब्रिस्तान के बयान दिए गए।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

लखनऊ विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार बैठे धरने पर

Desk
7 years ago

अस्पताल निर्माण में गड़बड़ी पर जेई निलंबित, परियोजना प्रबन्धक व सहायक अभियन्ता पर विभागीय कार्यवाही, डीएम पुलकित खरे ने की कार्यवाही, ग्राम पंचायत टिकारी ब्लाक कछौना में उ.प्र. आवास विकास परिषद हरदोई द्वारा कराया जा रहा है अस्पताल का निर्माण, डीएम ने करायी जांच, जांच में निर्माण में द्वितीय श्रेणी की पाई गई ईंट।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

साक्षी महाराज ने तीन तलाक़ और राम मंदिर मुद्दे पर दिया ये बयान!

Mohammad Zahid
8 years ago
Exit mobile version