Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

27 जनवरी को सीतापुर में होगी अखिलेश यादव की जनसभा

akhilesh yadav rally

akhilesh yadav rally

उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में मिली हार को भुलाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से मिलना और उन्हें चुनाव संबंधी निर्देश देना शुरू कर दिया है। अब 27 जनवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस जिले में जाने की योजना बना रहे हैं।

अखिलेश ने शुरू की 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को लगातार 2 चुनावों में मिली करारी शिकस्त से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी हैरान हैं। वे खुद अब पदाधिकारियों को 2019 के चुनाव रणनीति संबंधी निर्देश दे रहे हैं और हर जिले में जाकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से खुद मुलाकात कर रहे हैं। अखिलेश यादव जानते हैं कि 2019 में भाजपा को हराना है तो बूथ लेवल पर जाकर सपा को मजबूत करना होगा। इसी कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कई दलों के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा रहे हैं। सपा का कुनबा जुटना ज्यादा बड़ा और मजबूत होगा, चुनावों में उतना ही अधिक फायदा होगा। अखिलेश यादव ने अब कार्यकर्ताओं के बीच पहुँच बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के जिलों का दौरा करना भी शुरू कर दिया है।

सीतापुर जायेंगे अखिलेश :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 27 जनवरी को सीतापुर के महोली विधानसभा के कचूरी गांव में होने वाले कार्यक्रम में जाने वाले हैं। इसके लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने सीतापुर पहुंच कर सपा कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा ने भाजपा को हराने का संकल्प लिया है। इसी कारण पहली जनसभा महोली के कचूरी गांव में होने जा रही है। इसमें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि देश और जनता को बचाना है। मोदी सरकार को दोबारा नहीं आने देना है। देश में भाजपा सरकार से लोग परेशान हो गए हैं। गुजरात चुनाव में भी भाजपा हारते-हारते बची है।

ये भी पढ़ें : काकोरी के दो गांवों में डकैती: ग्राम प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या

Related posts

सितंबर की इस तारीख से करें लखनऊ मेट्रो में सफर

Neeraj Tiwari
8 years ago

प्राइवेट डॉक्टरों नें 25 फीसदी बढ़ाई फीस

kumar Rahul
7 years ago

सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने रामगंगा बैराज का किया स्थलीय निरीक्षण व भौतिक सत्यापन, वर्ष 2011-12 में स्वीकृत इस बैराज की लागत 630.44 करोड रुपये थी जो अब बढ़कर लगभग चार गुनी 2208.22 करोड रुपये हुई, बैराज से 37453 हैक्टेयर कृषि क्षेत्र सिंचित होगा, बैराज में ली गई किसानों की भूमि का सर्किल रेट से चौगुना मुआवजा योगी सरकार ने दिया, दिसम्बर 2018 तक बैराज की नहरो से किसानों पानी दिलाने का प्रयास, सांस्कृतिक दृष्टि कोण से बैराज पर घाटो का निर्माण कराया जायेगा. 

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version