समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व सीएम के तौर पर आवंटित बंगले (4, विक्रमादित्य मार्ग) का ज्यादातर सामान शुक्रवार को शिफ्ट कर दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने लिए बनवाया जिम पूरा तुड़वा दिया और बाहर से लाकर लगाए गए खिड़कियों के शीशे भी निकलवा दिए। अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव ने भी अपने घर में रखे गमले बाहर भिजवा दिए। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार संग लखनऊ में स्थित VVIP गेस्ट हाउस पहुँच चुके हैं। रविवार की सुबह वे अचानक गोमती रिवरफ्रंट पहुंचे और वहां पर जनता के बीच समय बिताया।

सुशांत गोल्फ सिटी में रहेंगे अखिलेश-मुलायम

अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव सुशांत गोल्फ सिटी में साथ रहेंगे। मुलायम सी-3/12 ए में रहेंगे तो उनके बगल में छोटे बेटे प्रतीक का बंगला होगा। मुलायम सिंह यादव के बंगले के बाहर सुरक्षाकर्मियों के लिए केबिन बनने लगा है। अखिलेश यादव दो बंगलों को मिलाकर बनाए गए बंगले में रहेंगे। यहां उन्होंने सी-2/0190 नंबर का विला लिया है। यहां नए एसी लगाने के साथ रंगरोगन का काम चल रहा है। संभावनाएं हैं कि 8 जून तक ये विला तैयार हो जायेगा और अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल और बच्चों संग यहाँ पर शिफ्ट हो जायेंगे। हालाँकि तब तक वे VVIP गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं।

 

ये भी पढ़ें: महागठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें मांग सकती हैं मायावती

 

रिवर फ्रंट पहुंचे अखिलेश :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार की सुबह अचानक लखनऊ में रिवरफ्रंट पर अपनी साईकिल से पहुंचे। अखिलेश यादव के साथ उस दौरान सपा एमएलसी राजेश यादव और मेरठ के सपा नेता अतुल प्रधान भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगो के साथ क्रिकेट खेला और जनता से बात कर उनके साथ समय बिताया। अखिलेश यादव ने वहां मौजूद मीडिया से कहा कि आज सुबह मैं रिवर फ्रंट गया था। उसके बाद जनेश्वर पार्क गया। उन्होंने कहा कि मैं अपनी साईकल से गया था। लोगो से भी कहता हूं कि वे साइकिल चलायें। मैं उन सभी जगह जाऊंगा जहाँ सपा ने अपने कार्यकाल में विकास कार्य कराए है। मेरे जाने से ये सरकार कुछ तो काम जरूर कराएंगी। इस सरकार में विकास की बाते हो रही है। मैंने जाकर देखा कैसे वहां पर गड्ढे हो गए है।

 

ये भी पढ़ें: मायावती ने पुराने घर को खाली करने का एलान कर भाजपा पर बोला हमला

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें