उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को यश भारती पुरस्कारों का वितरण किया, इसके साथ ही सीएम ने कार्यक्रम का संबोधन किया।

71 विभूतियों को सम्मान:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को यश भारती पुरस्कारों का वितरण किया।
  • जिसके तहत सीएम अखिलेश ने 71 विभूतियों को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने संबोधित भी किया।

नेताजी ने किया सम्मान:

  • कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सीएम ने कहा कि, सम्मान करने का काम नेताजी ने किया।
  • सीएम ने आगे कहा कि, हरिवंश राय बच्चन को मुंबई में जाकर सम्मानित किया।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, सपा सरकारों में विभूतियों का सम्मान होता है।
  • जिसके बाद सीएम ने कहा कि, उत्तर प्रदेश तमान क्षेत्रों में आगे है।

55 लाख महिलाओं को पेंशन दे रहे हैं:

  • कार्यक्रम के संबोधन में सीएम ने आगे कहा कि, सपा सरकार ने सबसे ज्यादा लैपटॉप बांटे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार 55 लाख महिलाओं को पेंशन दे रही है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, सपा सरकार ने स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा सभी क्षेत्रों में काम किया है।
  • संबोधन के अंत में सीएम ने ये भी कहा कि, समाजवादी सरकार में सभी का सम्मान होता है और आगे भी सम्मान करने का मौका दें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें