Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश यादव भाजपा सरकार को नसीहत न करें- डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अम्बेडकर नगर में आयोजित ग्रामर्षि महोत्सव में ग्राम और ग्राम्य देवताओं को नमन करते हुए सांसद हरिओम पाण्डेय के पिता ग्रामर्षि की उपाधि से विभूषित पं. रामकुमार पाण्डेय ग्रामर्षि सम्मान समारोह में सहभागिता की। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश राज की जातिवादी, तुष्टिकरण, गुण्डई, माफियाराज और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे तंत्र की यादें अब तक जनता के जहन में है। अखिलेश यादव भाजपा सरकार को नसीहत न करें बल्कि अपनी सरकार के कारनामों को याद करें।

डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने ग्रामोदय आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय वीर सिंहपुर अम्बेडकरनगर में ग्रामर्षि पं. राम कुमार पाण्डेय की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पाण्डेय संकल्प के धनी थे इण्टर कालेज के अध्यापक होते हुए भी इस पिछडे क्षेत्र को शिक्षा से ज्योतिर्मय किया, जिससे सरस्वती का प्रकाश इस क्षेत्र में आया। पिता के मार्ग पर आगे बढते हुए पुत्र सांसद हरिओम पाण्डेय भी उनके बताए मार्ग पर बढ़ रहे हैं।

डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में योगी सरकार ने संबेदनात्मक सोच के साथ बच्चों को स्वेटर देना शुरू किया है। बाल एवं पुष्टाहार घोटाला करने वाले लोंगो द्वारा बच्चों के भोजन और स्वेटर की चिंता ढकोसला है। मेरे प्रदेश का किसान स्वाभिमानी है उसे अगर विरोध करना होगा तो छाती ठोककर करेगा। विपक्ष की काली करतूतों ने अंधेरी कालीरात में सड़कों पर सडे आलू फेंके है, यह ओछी राजनीति है। भाजपा सरकार ने कोल्ड स्टोरेज की संख्या बढाई है। समर्थन मूल्य भी बढाने के मुख्यमंत्री ने संकेत दिये है।

डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव के मुंह से जाति-धर्म की राजनीति के तंज अटपटे लगते है। सपा मुखिया जातिवादी और वंशवादी राजनीति की उपज है। छात्रवृति, कब्रिस्तानों की बाउण्ड्री, लड़कियों के विवाह के लिए अनुदान तक में तुष्टिकरण की नीति अपनाई गई। अखिलेश कह रहे है कि भाजपा दोबारा नोटबंदी करके देख ले, एक बार नोटबंदी से सपा 47 पर पहुॅची है दोबारा नोटबंदी से 7 पर पहुॅचेगी।

डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश सरकार में युवाओं को छला गया, सरकारी नौकरियों के नाम पर भ्रष्टाचार से बेरोजगारों के साथ विश्वासघात किया। अखिलेश सरकार के समय की सभी भर्तियां आज न्यायालय की दहलीज पर न्याय का इंतजार कर रही है। भाजपा सरकार में किसी भी माई के लाल में रिश्वत लेने की हिम्मत नहीं है। जल्द ही सात लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों से युवाओं को रोजगार मिलेगा। वह भी पूर्ण रूपेण भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से रहित। इसके साथ ही प्रदेश में होने वाले निवेश से 15 लाख युवााओं को रोजगार मिलेगा एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप, स्टेण्डअप एवं कौशल विकास के माध्यम से लाखों युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर महोत्सव पूर्वाचल की लोककला, संस्कृति, संगीत, शिल्प के साथ भारतीय ज्ञान, मीमांसा, आध्यात्म, कला की प्रतिकृति होगा। जो भारतीय मूल्यों का राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा, जबकि सैफई महोत्सव एक पारिवारिक आयोजन और फूहड़ता के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी मात्र थी। अखिलेश द्वारा की गई दोनो की तुलना आनंद और मजा के अंतर जैसी है।

डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव ने आज ही सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का संकल्प लिया है। अभी कुछ दिन पहले इसी सोच के साथ वह गुजरात गए थे। आगे भी अन्य राज्यों के चुनाव में पर्यटन पर जा सकते है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार किसान, नौजवान, महिला, बुजुर्ग की चिकित्सा, सुरक्ष, शिक्षा एवं रोजगार के लिए कार्य कर रही है। भाजपा सरकारों के काम का मूल्याकंन जनता कर रही है और इसीलिए कदम दर कदम नई मंजिल पर पहुंच रही है। भाजपा को विपक्ष के सर्टीफिकेट अवश्यकता नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय का बाराबंकी-फैजाबाद सीमा पर सफेदाबाद में जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, विधायक शरद अवस्थी एव उपेन्द्र रावत के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। भिटरिया में विधायक सतीश वर्मा, फैजाबाद अयोध्या बाईपास पर मेयर ऋषिकेष उपाध्याय, विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी तथा मायाबाजार में अम्बेडकर नगर जिलाध्यक्ष शिव नायक वर्मा के नेतृत्व में सैंकडों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

 

[foogallery id=”169219″]

Related posts

वीडियो: क्या उत्तर प्रदेश में लड़कियां सुरक्षित महसूस करती हैं?

Sudhir Kumar
8 years ago

कभी आजम खान की भैंस और नेताओं की बकरियां खोजने वाली पुलिस ने अब गरीब पशुपालकों की चोरी हुई भेड़ बरामद करते हुए भेड़ चोर गिरोह के अंतराज्यीय पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Desk
2 years ago

भाजपा ने GST से किसानों को दी एक और चोट: रालोद!

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version