उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में बिजली विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण किया।

भाजपा पर हमला:

  • सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो के बाद भाजपा को आड़े हाथों लिया।
  • उन्होंने कहा कि, हम समाजवादियों का काम बोलता है।
  • सीएम ने आगे भाजपा पर चेतावनी जारी की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, चमत्कारी, चालू और होशियार लोगों से सावधान रहें।

सर्जिकल स्ट्राइक पर चर्चा कर रहे हैं:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, भाजपा के लोग देश को गुमराह कर रहे हैं।
  • सीएम ने आगे कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन आधे लोग ये नहीं जानते कि, ये होता क्या है।
  • साथ भारत माता की जय पर सीएम ने कहा कि, भारत माता की जय को किस और ले जा रहे हैं।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री ने बसपा सुप्रीमो के स्मारकों पर तंज कसा।
  • वहीँ उन्होंने ये भी कहा कि, भाजपा के लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है।

24 घंटे देंगे बिजली:

  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंच से ऐलान किया कि, अगर दोबारा सत्ता में आये तो 24 घंटे बिजली देंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है।
  • मुख्यमंत्री ने अंत में ये भी कहा कि, समाजवादी लोग प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जा रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें