[nextpage title=”akhilesh” ]
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज आजमगढ़ (azamgarh public meeting) के दौरे पर गए हैं। यहाँ पहुँच कर उन्होंने शहीद राससमुझ यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और अपना बयान दिया।
[/nextpage]
[nextpage title=”akhilesh2″ ]
https://youtu.be/Cs0Y8xefo_0
बीजेपी पर बोला हमला :
- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते दिनों पटना में लालू प्रसाद यादव की महारैली में गए हुए थे।
- इस दौरान उन्होंने बीजेपी को डिजिटल पार्टी बताते हुए बड़ा बयान दिया था।
- अखिलेश ने कहा था बीजेपी वाले यहाँ की भीड़ देखकर जरूर जल रहे होंगे।
- आज पूर्व सीएम अखिलेश यादव आजमगढ़ के अपने दौरे पर गए हुए हैं।
- यहाँ पहुँचकर उन्होंने शहीद रामसमुझ यादव की मूर्ति का अनावरण किया था।
- इस दौरान उनके साथ गोपालपुर विधायक नफीस अहमद भी साथ दिखाई दिए थे।
- इसके बाद अखिलेश ने जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दे दिया है।
- सपा अध्यक्ष ने कहा कि शहीद रामसमुझ यादव की सहादत हम सभी के लिए गर्व की बात है।
- उन्होंने कहा कि हमारे देश की ताकत यहाँ के किसान और युवा वर्ग के लोग हैं।
- इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया।
- अखिलेश ने कहा कि 3 साल पूरे होने के बाद भी किसानों को सिर्फ सपना दिखाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें, जनेश्वर पार्क बनाने वाले अखिलेश को नहीं आयोजन का अधिकार
यश भारती की राशि बढ़ाए सरकार :
- साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग सपने दिखाने में नहीं, काम करने में यकीन रखते हैं।
- पूर्व सीएम ने कहा कि भारत जैसा देश दुनिया में कहीं नहीं, देश के फौजी हमारे भाई-बेटे हैं।
- अखिलेश ने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है, पाकिस्तान के बाद चीन आँख दिखा रहा है।
- उन्होंने कहा कि जब देश का किसान आगे बढ़ेगा, तभी तो न्यू इण्डिया बनेगा।
- अखिलेश ने कहा कि हमें समय मिलता तो यूपी में और एक्सप्रेसवे बनाये जाते।
- सपा अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार पूर्वांचल में एक्सप्रेसवे बनाती है तो हम उसका स्वागत करेंगे।
- अखिलेश ने कहा कि हमें अधिकारियों को सम्मान दिया, इन्होने तो उनसे झाडू भी लगवा डाली।
- उन्होंने कहा कि सरकार को यश भारती पाने वालों की राशि को बढ़ाना चाहिए।
- यूपी में बेहतर काम के लिए हमें अधिकारियों को विदेश भेजा था।
- अखिलेश ने कहा हमारी सरकार में हम हॉकी खिलाड़ियों को पेंशन देने का काम करेंगे।
- उन्होंने कहा कि जब तक सभी लोग मिल कर काम नहीं करेंगे, देश आगे नहीं बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें, साक्षी महाराज के बाद एक और भाजपा सांसद ने किया बलात्कारी बाबा का समर्थन!
[/nextpage]