Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी चलाना नहीं जानते इसलिए नहीं बांटे लैपटॉप : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में रविवार को मीडिया को सम्बोधित करते हुए मंत्रियों के निजी सचिवों के भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पहले जो लोग भ्रष्टाचार रोकने का दावा करते थे अब उनके कार्यालय में ही हिसाब हो रहा है। अखिलेश ने कहा कि देश में इतनी धोखेबाज और झूठी सरकार पहले कभी नहीं आई, जितनी की अब है। इस सरकार ने युवाओं व किसानों से जुड़े हुए किसी वादे को नहीं निभाया है। भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए एफडीआई का जितना विरोध किया उतना किसी ने नहीं किया और फिर खुद ही सरकार में आने पर इसे लागू किया। एफडीआई लागू होने से छोटे दुकानदारों का नुकसान हुआ है।

अखिलेश ने कहा कि जीएसटी के गलत तरह से लागू होने से व्यापार बर्बाद हो गए हैं। इसमें लगातार बदलाव किए जा रहे हैं जिसका फायदा सिर्फ कुछ उद्योगपतियों को हो रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अखिलेश ने कहा कि यूपी में कभी भी कानून व्यवस्था इतनी खराब नहीं रही जितनी की अब है। उन्होंने कहा कि अफसर पोस्टिंग करवाने के लिए इनकाउंटर कर रहे हैं। अखिलेश ने किसानों को लेकर भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण अब तक 50 लाख से ज्यादा किसान खेती छोड़कर मजदूर बन गए हैं। केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है लेकिन किसान बर्बाद हो रहे हैं।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]भाजपा सरकार में पुलिस भी नहीं सुरक्षित – अखिलेश[/penci_blockquote]
अखिलेश यादव ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनायें देते हुए कहा कि सपा ने लगातार विधानसभा स्तर पर काम किया। सपा ने लगातार विधानसभा स्तर पर काम किया। सपा ने जिला स्तर पर कार्यक्रम किए। उन्होंने कहा कि नए साल में 7 से 20 जनवरी तक समाजवादी विकास विजय कार्यक्रम होंगे। सपा नेता कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सम्पर्क करेंगे। भाजपा पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि 50 लाख किसान खेती से हटकर मजदूरी को मजबूर हैं। 60 हज़ार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। भूमि अधिग्रहण अधिनियम बदलना चाहते हैं। किसानों की ज़मीन बड़े उद्योगपतियों को देना चाहतें है। भाजपा ने पिछड़ों दलितों को भाजपा ने धोखा दिया। भाजपा के मंच पर अब वो नहीं दिखते, बीजेपी की जिनकी मदद से सरकार बनी, ये झूठी धोखेबाज़ सरकार है। भाजपा सरकार की वजह से घटनाएं हो रहीं। भाजपा सरकार में घटनाएं दोगुना बढ़ गईं। सिपाही मारे जा रहे हैं, जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कितनी सुरक्षित होगी आप सभी जानते हैं।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]योगी लैपटॉप नहीं चलना जानते, इसलिए नहीं बाटें लैपटॉप : अखिलेश[/penci_blockquote]
अखिलेश ने कहा कि एफडीआई से दुकानदार बेरोजगार हुए, जीएसटी तैयारी के साथ नहीं लाई सरकार। हीरे जवाहरात कारोबार पर 25 जीएसटी, ट्रैक्टर खरीद पर 28 फीसदी, यूपी में कानून व्यवस्थ बर्बाद हुई। गाजीपुर में प्रशासन की वजह से घटना घटी। सीएम की भाषा है ठोंक दो, कभी जनता नहीं समझती भाषा, तो कभी पुलिस नहीं समझती ये भाषा। पोस्टिंग के लिए इनकाउंटर से सवाल खड़े हुए। चिन्हित कर पुलिस काम कर रही। इतनी नफरत समाज में कभी नहीं रही। भाजपा सरकार में बहुत नफरत है। वादा था 1 साल में पुलिस में रिक्त पद भरेंगे। किसान ऋण माफी का वादा था। नोटिस मिल रहे, किसान सिंचाई फंड बनाने का वादा पूरा नहीं। धान आलू नहीं खरीदा गया किसानों से, किसान रात भर जाग रहा खेत सुरक्षा के लिए, 5 साल में 70 लाख नौकरियों का वादा था। 1 हज़ार से अधिक शिक्षा मित्र आत्महत्या कर चुके, सीएम लैपटॉप चलना नहीं जानते, इसलिए लैपटॉप नहीं दे रही सरकार।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

राज्यपाल ने कहा, सिर्फ 15 अगस्त ही नहीं, हर दिन मनाये ‘आजादी का जश्न’!

Divyang Dixit
8 years ago

कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने को लेकर सात निरीक्षक बदले गए, थाना खीरी, पलिया, फूलबेहड़, नीमगाँव, और चंदन चौकी के इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला। रजितराम यादव को थाना खीरी, संजय सिंह को फूलबेहड़, इंपेक्टर दीपक शुक्ला को कोतवाली पलिया, शमशेर बहादुर सिंह को नीमगाँव, मधुकान्त मिश्रा चंदनचौकी इंस्पेक्टर बनाये गये.

Ashutosh Srivastava
6 years ago

मड़ियांव में रिटायर्ड सीएमओ के बेटे ने की खुदकुशी!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version