Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फिर सत्ता में आने पर भाजपा कर देगी लोकतंत्र को समाप्त- अखिलेश यादव

akhilesh yadav statement

akhilesh yadav statement

सैफई में समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जो यहां से शुरू हुई है, वो अब रूकने वाली नही है। यह यात्रा दिल्ली तक जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है और इसे खत्म कर रही है इसलिये हमारी यह यात्रा लोकतंत्र को बचाने की यात्रा है।

भाजपा समाप्त कर देगी लोकतंत्र :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यदि भाजपा की सरकार फिर सत्ता में आ गयी तो ये लोग लोकतंत्र को समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि जब हम लोग 2017 के विधानसभा चुनाव में विकास की बात कर रहे थे, तब भाजपा के लोग लोगों को बहका रहे थे और इसमें वो सफल भी हो गये लेकिन अगली बार वो इसमें सफल नहीं हो सकेंगे। देश की जनता अब भाजपा को जान चुकी है। भाजपा की सरकार जनता से लगातार झूठ बोल रही है। अखिलेश ने कहा कि लोग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के बारे में बात कर रहे हैं कि सड़क हो तो ऐसी हो।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा को अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाई[/penci_blockquote]

सीएम योगी पर कसा तंज :

मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज के सीएम ऐसे है जो पूरी दुनिया में ढूंढने पर नही मिलेंगे। वो गन्ना किसानो से कहते हैं, गन्ना ज्यादा मत पैदा करो क्योंकि गन्ने से डायबिटीज हो जाती है। गन्ना ज्यादा पैदा करोगे तो भारत में ज्यादा डायबिटीज हो जायेगी। सीएम योगी कहते हैं कि बंदर भगाना है तो हनुमान चालीसा पढ़ों।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

दो सगी बहन शोहदे के आतंक से घर में कैद रहने को मजबूर। पीएम सीएम से कई बार पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार। न्याय न मिलने पर खून से पीएम व सीएम को लिखी चिठ्ठी। न्याय न मिलने तक इसी तरह खून से चिट्टियां लिखने की कही बात। रायबरेली व बाराबंकी में पीड़िता ने दर्ज करवाए आरोपी शोहदे के विरुद्ध मुकदमे पर ऊंची पहुच के चलते अब तक शोहदे पर नही हुई कोई कार्यवाही। न्याय न मिलने पर परिवार सहित आत्मदाह की कही बात।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

सरकार के 10 भ्रष्ट अफसरों पर बड़ी कार्रवाई, 10 चकबंदी अफसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डिमोशन के साथ मूल वेतन पर जाएंगे अफसर, चकबंदी आयुक्त ने अफसरों का किया डिमोशन, सरकार की जांच में सभी अफसर दोषी पाए गए।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

 किदवई नगर विधानसभा के विधायक महेश त्रिवेदी के लड़के के तिलक समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शिरकत करने पहुंचे।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version