[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज फैजाबाद अपनी जनसभा के लिए गए हुए थे। इस दौरान अखिलेश यादव का उनके समर्थको ने जगह-जगह पर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद आज अखिलेश यादव फिर से समर्थको के बीच पहुँचे थे। फैजाबाद में जनसभा करते हुए अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के इस्तीफा (mlc resigation) दे रहे एमएलसी के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

https://www.youtube.com/watch?v=u4xJfGcfX9c&feature=youtu.be

आज दिखा है जनता का प्यार (mlc resigation) :

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज फैजाबाद जनसभा में गए हुए थे।
  • अखिलेश यादव ने लखनऊ से फैजाबाद तक पूरी चुनावी यात्रा अपने विकास रथ में पूरी की।
  • फैजाबाद जाकर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी राजबली यादव को श्रद्धांजली अर्पित की।
  • इस बाद अखिलेश यादव मंच पर पहुँचे और जनता को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में अखिलेश ने कहा कि राजबली यादव को मैं श्रद्धांजली देता हूँ।
  • उन्होंने कहा कि चुनाव में हम हमेशा ही हेलिकॉप्टर से आया करते थे।

ये भी पढ़ें, पत्थरबाजी पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दिया ‘बड़ा बयान’!

  • मगर आज सड़क के रास्ते आया हूँ तो जनता ने अपना प्यार दिखाया है।
  • अखिलेश ने कहा कि आज सरकार हमारी नहीं मगर जनता के प्यार में कोई कमी नहीं है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि भारत माता से बड़ी हम सभी की धरती माँ है।
  • अखिलेश ने कहा कि जो भारत माँ को याद करते हैं उन्हें धरती माँ को भी याद करना चाहिए।
  • साथ ही अखिलेश यादव ने सपा के एमएलसी के लगातार इस्तीफों पर भी बयान दिया।
  • अखिलेश ने कहा कि बीजेपी जनता के बीच जाने से लगातार बच रही है।
  • इसी कारण बीजेपी लगातार समाजवादी पार्टी के एमएलसी को तोड़ने में लगी हुई है।
  • अखिलेश ने कहा कि सभी समाजवादी विचारधारा के लोगो को अब एक साथ आना पड़ेगा।
  • देश को अगर कोई बचा सकता है तो सिर्फ समाजवादी विचारधारा ही है।

ये भी पढ़ें, 3 सपा एमएलसी के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दिया ‘बड़ा बयान’!….

बीजेपी ने फैलाई अफवाह :

  • अखिलेश ने कहा कि बीजेपी वालों ने विधानसभा में बम की अफवाह फैलाई मगर वो तो पोलिश निकला।
  • उन्होंने कहा कि हम लोग हमेशा ही आगे की लड़ाई के लिए हमेशा ही तैयार हैं।
  • अखिलेश ने कहा कि हम लोगों ने हमेशा ही अयोध्या के लिए बहुत काम किया है।
  • उन्होंने कहा कि हमने ही भजन करने के लिए जगह दी और गुमनामी बाबा की म्यूजियम बना दिया।
  • अब तो बीजेपी वालों ने पुलिस भर्ती भी कठिन कर दी है जो हमें आसान की थी।
  • अखिलेश ने कहा कि सीएम को अमूल दूध प्लांट जाकर घी पीना चाहिए था।
  • दूध तो हर कोई पचा सकता है मगर घी सिर्फ पहलवान ही पचा सकते हैं।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें