Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

प्रेस कांफ्रेंस में बोले अखिलेश, लगता नहीं कि राजा भैया है हमारे साथ

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां पर इन दिनों जल निगम में हुई भर्ती में घोटाला करने का आरोप लग रहा है। भाजपा नेता लगातार आजम के नाम पर समाजवादी पार्टी को निशाने पर ले रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर आज प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। लखनऊ में सपा कार्यालय पर आयोजित इस प्रेस वार्ता में अखिलेश ने आजम पर लगे आरोपों का सीधे खंडन किया और बाहुबली विधायक राजा भैया पर बड़ा बयान दिया।

 आजम का किया बचाव :

जल निगम में भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जल निगम में भर्ती को लेकर सरकार आजम खान को परेशान करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मेरे सभी प्रोजेक्ट की जांच कराई मगर उनमें 1 पैसे की भी धोखाधड़ी नहीं निकली। आगरा एक्सप्रेस-वे को खोदकर जांच की और अब सरकार उसी से कमाई कर रही है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार जाँच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है और विपक्षी दलों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। आजम खां पर आरोप है कि साल 2016-17 में जल निगम के भर्ती बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने जल निगम में बगैर अनुमति और रिक्तियों के सैकड़ों पदों पर भर्ती कर ली जिसमें नियमों की अनदेखी की गई।

 

ये भी पढ़ें: आज़म खान को बदनाम करने का काम कर रही है सरकार-अखिलेश यादव

राजा भैया पर बोले अखिलेश यादव :

लखनऊ में सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता आयोजित की गयी थी। इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया के माध्यम से भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस बीच एक पत्रकार ने अखिलेश से कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भैया पर सवाल पूछा। अखिलेश यादव ने कहा कि राजा भैया लगता नहीं कि अब हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि आप हमारे साथ हैं तो साथ रहिए, खिलाफ हैं तो दूर रहिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का ये बयान साफ़ तौर पर राजा भैया से उनकी नाराजगी को दर्शा रहा है।

 

ये भी पढ़ें: सर्वजन समता पार्टी ने किया कैराना उपचुनाव लड़ने का ऐलान

Related posts

गंगा में नहाते वक्त तीन युवक गंगा में डूबा, मौके पर मौत

kumar Rahul
7 years ago

प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बांटी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री

Shani Mishra
6 years ago

वीडियो: राम रहीम के डेरे से लखनऊ भेजे गए 14 शव

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version