समाजवादी पार्टी में मचे कलह के दौरान पार्टी से निकाले गए नेताओं की वापसी होने के आसार दिख रहे हैं। पार्टी और चुनाव चिन्ह पर जीत हासिल करने के बाद अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने करीबी नेताओं  की वापसी पर विचार कर रहे हैं। आगामी चुनाव के लिए अखिलेश यादव अपनी एक भरोसेमंद टीम खड़ी करना चाहते है।

आखिलेश खेमें के नेताओं की वापसी के आसार

  • सपा विवाद के पूरे दौर के बीच अखिलेश विरोधी खेमें ने सीएम के कई नेता और कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाल दिया था।
  • वहीं कई नेताओं से उनके पद छीन लिए गए थे।
  • एक बार फिर पार्टी के चाभी अखिलेश यादव के हाथ में आने के बाद वह अपने पूराने साथियों की वापसी कराने की तैयारी में है।
  • जानकारी के अनुसार कुछ नेताओं के नाम पर वापसी के लिए सहमति भी बन चुकी है।
  • जिनकी बहाली एक-दो दिन में हो सकती है।
  • पार्टी में वापसी करने वाले नेताओं में बृजेश यादव, दिग्विजय सिंह, मोहम्मद एबाद, गौरव दुबे व अन्य का नाम शामिल है।
  • इससे जुड़ा पत्र प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम जल्द ही जारी कर सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें