उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के चलते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए बसपा प्रमुख मायावती के साथ गठबंधन पर बड़ा बयान दे डाला।


अखिलेश ने दिया बयान :

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर रहे थे।
  • इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
  • अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार कुछ भी नया नहीं कर रही, कुछ किया हो तो हमें बताओ।
  • साथ पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि ये सरकार तो बलिया एक्सप्रेसवे बनवाना ही नहीं जानती है।
  • उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में तो लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का निर्माण करा दिया गया था।
  • इस दौरान 2019 में बसपा प्रमुख मायावती से गठबंधन पर अखिलेश ने बड़ा बयान दिया।
  • अखिलेश ने कहा कि अगर कभी भी गठबंधन की पहल की गयी तो सपा इसमें सबसे आगे रहेगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा रिश्ता तो किसी भी राजनैतिक दल से खराब नहीं है।
  • सपा अध्यक्ष ने कहा कि अब तो सभी पार्टियाँ आपस में गठबंधन कर रही हैं।
  • अखिलेश यादव बोले कि बीजेपी के खिलाफ लड़ने में कोई साथ आये तो उसका स्वागत है।
  • इसके पहले बसपा प्रमुख मायावती सिरे से किसी दल से गठबंधन को मना कर चुकी हैं।
  • हालाँकि फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहे विवाद पर बोलने से अखिलेश बचते नजर आये।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें