उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार 22 जनवरी को पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को जारी किया। इस सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

बहुजन समाज पार्टी पर हमला:

  • अखिलेश यादव ने रविवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया।
  • घोषणा पत्र जारी करने से पहले अखिलेश यादव ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने भाजपा समेत विरोधी दलों पर हमला बोला।
  • जिसके तहत अखिलेश यादव ने बसपा को आड़े हाथ लिया।
  • बसपा के लिए अखिलेश यादव ने फिर एक बार पत्थर वाली सरकार शब्द का इस्तेमाल किया।
  • उन्होंने कहा कि, हमारे 10 कामों को जनता तुरंत गिना देगी मगर पत्थर वाली सरकार ने क्या काम किया है।

पत्थरों के हाथी सालों से वैसे ही हैं:

  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, ये जो हाथी लगे हुए हैं, वो सालों से ऐसे ही हैं।
  • इसके बाद अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

पहली सरकार जिसने बच्चों के लिए काम किया:

  • अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे अपनी उपलब्धियां गिनाई।
  • उन्होंने कहा कि, पहली सरकार ऐसी आई है जिसने बच्चों के लिए काम किया है।
  • अखिलेश ने आगे कहा कि, कभी-कभी बहुत कुछ त्यागना पड़ता है, तब सरकार बनती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हमें जो कुछ देखना था हम देख चुके हैं, अब समाजवादी सरकार बनने जा रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें