उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार 22 जनवरी को पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। अखिलेश यादव सुबह 11 बजे घोषणा पत्र जारी करेंगे। गौरतलब है कि, समाजवादी पार्टी के भीतर पिछले कई दिनों से घमासान मचा हुआ था। जिसके बाद अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया। शुक्रवार को अखिलेश यादव ने सपा के 210 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।
अखिलेश यादव के घोषणा पत्र की संभावित मुख्य बातें:
- अखिलेश यादव रविवार 22 जनवरी को सुबह 11 बजे पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे।
- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के घोषणा पत्र से पार्टी सहित सूबे की जनता को भी बहुत उम्मीदें हैं।
- गौरतलब है कि, जिस तरह से अखिलेश यादव विकास की छवि को लेकर पार्टी के विभाजन पर अडिग रहे थे।
- उसके बाद ये जाहिर है कि, सपा के घोषणा पत्र में विकास की कई योजनाओं को जगह दी जा सकती है।
- इसके साथ ही घोषणा पत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी आवश्यक जोर दिया जा सकता है।
घोषणा पत्र:
- सूबे की जनता को अखिलेश यादव के घोषणा पत्र से कई लोक-लुभावन योजनाओं की उम्मीद है।
- अखिलेश यादव अपने घोषणा पत्र में इन बातों को रख सकते हैं।
- शिक्षा,
- स्वास्थ्य,
- समाजवादी स्मार्टफोन,
- लैपटॉप वितरण,
- समाजवादी पेंशन योजना का दायरा बढ़ाया जा सकता है,
- कन्या विद्याधन,
- रोजगार,
- कुपोषण।
- राज्य के 4 शहरों में मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरुआत।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने किया सपा की राज्य कार्यकारिणी का गठन, देखें लिस्ट!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Akhilesh Yadav
#akhilesh yadav to release SP manifesto today at lucknow
#national president akhilesh yadav
#release party manifesto today.
#Samajwadi Party
#samajwadi party national president akhilesh yadav to release party manifesto today.
#sp manifesto
#अखिलेश यादव
#अखिलेश यादव की लोक लुभावन घोषणा योजनायें
#घोषणा पत्र
#चुनावी घोषणा पत्र
#राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
#सपा
#सपा घोषणा पत्र
#सपा चुनावी घोषणा पत्र
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार