Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा का जनाधार बढ़ाने गुजरात जाएंगे अखिलेश, सपाइयों ने दिया निमंत्रण

आगामी लोक सभा चुनावों के पहले मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे काफी हैरान कर देने वाले हैं। राज्य के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन उसे सिर्फ 1 सीट पर ही जीत मिली है। यूपी के बाहर 1 सीट जीतने के बाद भी सपा का हौंसला काफी बढ़ा हुआ है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश से बाहर निकलकर अन्य प्रदेशों में भी पार्टी के संगठन को विस्तार करना शुरू कर दिया है।

सपा जिलाध्यक्ष ने की अखिलेश से मुलाकात :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से गुजरात के जिला कच्छ-भुज जिलाध्यक्ष सहदेव सिंह यादव के साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उन्हें गुजरात आने का निमंत्रण दिया। सपा जिलाध्यक्ष के साथ गौरव तिवारी, मनोज यादव एवं वशिष्ट नारायण तिवारी शामिल थे। गुजरात के समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि गुजरात में कच्छ-भुज की जनता में श्री अखिलेश यादव की व्यापक लोकप्रियता है। यहां के लोग भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त हैं।

गुजरातियों को हो रहा अखिलेश में विश्वास :

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सहदेव सिंह यादव ने कहा कि गुजरात के लोगो को ये विश्वास हो गया है कि अखिलेश यादव की नीतियों से ही राज्य का विकास और जनता का हित हो सकता है। उन्होने कहा कि गुजरात की जनता अखिलेश यादव का सम्मान और स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Inline Related Posts” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

कीटनाशी विक्रय प्रतिष्ठानों पर छापेमारी।

Desk
2 years ago

भाजपा को मिली करारी हार, क्या बच्चों की मौत का है असर?

Shashank
7 years ago

निर्भया केस पर SC के फैसले को महिला संगठनों सहित सबने बताया राहतकारी!

Deepti Chaurasia
7 years ago
Exit mobile version