उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में पूर्व प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री और आल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की अध्यक्ष अमीता सिंह ने झाँसी के एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हमारी संस्था द्वारा मेरी पैड यात्रा अभियान की शुरुआत की गई है जिसके चलते हमने सबसे पहले रानी झाँसी के एक गाँव बाबल टांडा को चुना जिसमे हमने महिलाओ और लड़कियों में जागरूकता का अभाव पाया जिसके चलते हमारे संस्था सदस्यों द्वारा इस गाँव मे एक साल तक निरंतर समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

एक साल में करेंगे महिलाओं को जागरूक :

मेरी पैड यात्रा की झाँसी समभाग की अध्यक्ष डॉ आकांछा रिछारिया ने बताया कि हम जब इस गांव में गए तो महिलाओ और बेटियों में जागरूकता की बहुत कमी पाई गयी। वो लोग आज भी कपड़े, राख और बजरी का इस्तेमाल मासिक धर्म आने पर करती थी। जब हमने वहाँ जाकर महिलाओ और लड़कियों से बात की और उनको समझाया। हमको लगता है कि एक साल में हम पूरे गाँव की महिलाओं और लड़कियों को मासिक धर्म मे कपड़े की जगह पैड स्तेमाल करने के लिए जागरूक कर लेंगे।

अभी हमने लगभग 500 महिलाओं और लड़कियों को एक साल के लिए निःशुल्क पैड भी वितरित किए और हम प्रत्येक ऐसे गाँव को ढूंढ रहे है जिसमे महिलाओं और लड़कियों में जागरूकता की कमी है और उनको जागरूक भी कर रहे है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें