रविवार 2 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट का 150वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है, जिसके तहत इलाहाबाद हाई कोर्ट में कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। गौरतलब है कि, इलाहाबाद हाई कोर्ट के 150वें स्थापना दिवस समारोह में कई अतिविशिष्ट विभूतियों को आमंत्रित किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन:

  • पीएम नरेन्द्र मोदी रविवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के 150वें स्थापना दिवस के समापन समारोह में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट के कार्यक्रम को संबोधित किया।

देश के मुख्य न्यायाधीश का संबोधन:

  • भारत के मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर भी इलाहाबाद हाई कोर्ट के कार्यक्रम में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • उनसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का संबोधन किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के 150वें स्थापना दिवस के समापन समारोह में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने केन्द्रीय कानून मंत्री के बाद समापन समारोह को संबोधित किया।

इलाहाबाद मुख्य न्यायाधीश का संबोधन:

  • सूबे के इलाहाबाद हाई कोर्ट के 150वें स्थापना दिवस के समापन समारोह शुरू हो चुका है।
  • जिसके तहत इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले ने अपना संबोधन किया।
  • जिसके बाद केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने समारोह को संबोधित किया।

मुख्य न्यायाधीश, PM, राज्यपाल और CM को दिए गए स्मृति चिन्ह:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इलाहाबाद हाई कोर्ट के कार्यक्रम के मंच पर पहुँच चुके हैं।
  • जहाँ उन्होंने दीप जलाकर समापन समारोह की शुरुआत की।
  • इसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले ने प्रधानमंत्री मोदी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
  • इसके बाद देश के मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
  • साथ ही राज्यपाल राम नाईक, CM योगी आदित्यनाथ को, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी स्मृति चिन्ह भेंट किये गए।

हाई कोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बमरौली एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल राम नाईक द्वारा स्वागत किया गया।
  • जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला इलाहाबाद हाई कोर्ट के लिए निकला था।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुँच चुके हैं।

इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बमरौली एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुँच चुके हैं।
  • सीएम योगी के साथ सूबे के राज्यपाल राम नाईक भी हाई कोर्ट के कार्यक्रम में पहुँच चुके हैं।

भारत के मुख्य न्यायाधीश कार्यक्रम में मौजूद:

  • रविवार को सूबे के इलाहाबाद हाई कोर्ट के 150वें स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
  • जिसमें देश भर से कई अतिविशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया गया।
  • इसके साथ ही देश के मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर कार्यक्रम में मौजूद हैं।
  • इसके अलावा केन्द्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।
  • साथ ही देश की सर्वोच्च अदालत के कई न्यायाधीश भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।
  • वहीँ कोलकाता और मुंबई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें