उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद विश्वविद्यालय की निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ब्रिटिश हाई कमीशन के खर्चे पर 27 नवंबर से तीन दिसंबर तक यूके के दौरे पर जाएंगी। इसके लिए ऋचा समेत देश के 12 राज्यों के युवा नेता चयनित किये गए हैं। ऋचा ब्रिटिश पार्लियामेंट में यूपी के युवा नेताओं का प्रतिनिधित्व करेंगीं।

सपा से भी जुड़ी हैं ऋचा

  • ब्रिटिश पार्लियामेन्ट में शामिल होने जा रहीं ऋचा सिंह समाजवादी पार्टी से भी जुडी हुईं हैं।
  • उन्होंने इलाहबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर अपनी जीत हासिल की थी।
  • ऋचा भारत की पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष रहीं हैं।
  • ऋचा सहित उनके और साथी सात दिन के दौरे में एक दिन आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, ब्रिटिश पार्लियामेन्ट का भी दौरा करेंगे।
  • ऋचा 25 नवंबर को दिल्ली के लिए और 26 को दिल्ली से यूके के लिए रवाना होंगीं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें