(alvida ki namaz) जुमातुल विदा की नमाज शुक्रवार को पढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही रमजान के पाक महीने के रुख्सत होने में चंद दिन रह गए हैं। इस अहम नमाज को लेकर शहर की विभिन्न मसजिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रहमतों और बरकतों के इस रमजान के आखिरी जुमे पर राजधानी में लाखों सिर परवरदिगार की बारगाह में झुकेंगे।
ये भी पढ़ें- दिनदहाड़े युवक को दौड़ाकर मारी गोली, ट्रॉमा में मौत!
नमाजियों को लिए पुख्ता इंतजाम
- नमाजियों की तादात का आकलन करते हुए कई मसजिदों के बाहर भी नमाज पढ़ने की व्यवस्स्था की गई है।
- भीषण गर्मी से बचने के लिए जहां मस्जिद के बाहर भी पंखे लगाए गए हैं, वहीं बारिश के अंदेशे के कारण टेंट के इंतजाम भी किए गए हैं।
- टीले वाली मस्जिद में भव्य टेंट लगाया गया है जबकि बड़े इमामबाड़े की आसिफी मस्जिद के बाहर के सहन को पूरी तरह कवर कर दिया गया है।
- इसी तरह ऐशबाग ईदगाह में भी नमाजियों को लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- इस गांव में चोरी होते हैं महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स!
यहां मौलाना पढ़ाएंगे नमाज
- मस्जिद दरगाह शाहमीना शाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली एक बजे अलविदा की नमाज अदा कराएंगे।
- बड़ा इमामबाड़ा की आसिफी मस्जिद में दोपहर 12:10 बजे मौलाना कल्बे जवाद नमाज की इमामत में आजान होगी।
- टीले वाली मस्जिद में मौलाना फज्ले मन्नान दोपहर 12:30 बजे नमाज पढ़ाएंग, जबकि ऐशबाग ईदगाह में दोपहर 12:45 बजे आजान होगी।
- सभी जगह नमाज से पहले पेश इमाम खुतबा पेश करेंगे, जिसमें कुरआन-ए-पाक के निर्देश और पैगंबर मोहम्मद साहब के कथनों को उजागर करेंगे।
ये भी पढ़ें- अलविदा की नमाज: तैयारियों का SSP ने लिया जायजा!
यह है नमाज पढने का टाइम
- मस्जिद हामिद, एवरेडी चौराहा: 1:00 PM
- मस्जिद एलडीए, लालबाग: 1:00 PM
- मस्जिद अलफैज, बंग्लाबाजार: 1:00 PM
- मस्जिद आमना, बंगलाबाजार: 1:10 PM
- मस्जिद नदवातुल उलूम: 12:45 PM
- मस्जिद डालीबाग: 1:00 PM
- मोहम्मदी मस्जिद, डालीगंज: 1:00 PM
- मस्जिद अख़ाड़े वाली, बिल्लौचपुरा: 12:45 PM
- मस्जिद ऐजाजिया, बिल्लौचपुरा: 12:45 PM
- मस्जिद गूलर वाली, भदेवां: 1:00 PM
- मस्जिद तुराब शाह, राजाजीपुरम: 12:45 PM
ये भी पढ़ें- अलविदा की नमाज, ‘यौम-ए-कुद्स डे’ कल!
- टीले वाली मस्जिद: 12:30 PM
- आसिफी मस्जिद: 12:30 PM
- ऐशबाग ईदगाह: 12:45 PM
- जामा मस्जिद नादानमहल: 2 PM
- तजवीदुल फुरकान, पाटानाला: 1:00 PM
- मस्जिद नदवुल उलमा: 12:45 PM
- मस्जिद तकवियतुल ईमान: 12:45 PM
- मस्जिद कटरे वाली, सआदतगंज: 1:00 PM
- चांद वाली मस्जिदख, तालकटोरा: 1:00 PM
- मस्जिद जलालपुर, राजाजीपुरम: 12:45 PM
- खजूर वाली मस्जिद, गढ़ीकनौरा: 12:50 PM
ये भी पढ़े- लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर करता था ये गंदा काम!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#alvida ki namaz
#CTTV
#Date
#drone camera
#Eid
#Goodbye prayers
#happy Eid al-Fitr 2017
#holy Ramadan
#jumme ki namaz
#muslim festival
#security system
#Time
#traffic diversion
#traffic management
#Yom-e-Quds Day
#Youm-e-Quds Day tomorrow
#अलविदा की नमाज़
#ईद
#टाइम
#ट्रैफिक डायवर्जन
#डेट
#ड्रोन कैमरा
#पवित्र रमजान
#मुस्लिम त्यौहार
#यातायात व्यवस्था
#यौम-ए-कुद्स डे
#सीटीटीवी
#सुरक्षा-व्यवस्था
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.