Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा के पूर्व विधायक के साथ अमर सिंह बना सकते हैं नयी पार्टी

2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव इन दिनों संगठन को मजबूत करने पर जुटे हुए हैं जिससे लोकसभा चुनावों में भाजपा की लहर को उत्तर प्रदेश में रोका जा सके। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की इन कोशिशों को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। सपा के बागी नेताओं संग नयी पार्टी बनाये जाने की खबरें आ रही हैं जिसमें सपा के एक बाहुबली नेता के शामिल होने की चर्चाएँ जोरों पर हैं।

नयी पार्टी बना सकते हैं अमर सिंह :

पूर्व सपा नेता और राज्य सभा सांसद अमर सिंह उत्तर प्रदेश में सपा के बड़े नेता के साथ मिलकर नई पार्टी बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, नई पार्टी बनाने का मकसद 2019 में समाजवादी पार्टी के वोटरों को तोड़ कर अपनी ओर लाना है। अमर सिंह की इस योजना को भाजपा का भी समर्थन मिला हुआ है। खबरें हैं कि इस मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक सप्ताह पहले हरियाणा में सपा के इस पूर्व नेता के साथ गोपनीय मुलाकात भी की थी। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि अमर सिंह की इस नई पार्टी का नाम तय कर लिया गया है। इसके अलावा पदाधिकारी भी चुने जा चुके हैं। आगामी 15 अगस्त के बाद कभी भी इसका ऐलान हो सकता है।

सपा का बाहुबली होगा शामिल :

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रह चुके अमर सिंह अब सपा की जड़ें काटने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में सपा को झटका देने की पूरी तैयारी कर ली है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमर सिंह बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं। चर्चाएँ हैं कि वह नई पार्टी बनाने जा रहे हैं और इसके लिए उन्‍होंने कोशिशें भी तेज कर दी हैं। बताया जा रहा है कि इसमें उनके साथ सपा के एक दिग्‍गज नेता भी जुड़ सकते हैं। चर्चा है कि उनके साथ पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के एक बाहुबली पूर्व विधायक भी साथ आ सकते हैं। ये सपा से विधायक रह चुके हैं लेकिन अपना पिछला चुनाव हार गए थे।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ कैश वैन लूट और गनमैन की हत्या का आरोपी विनीत तिवारी गिरफ्तार

शामली: शराब पीने को लेकर कांवरियों के दो गुटों में भिड़ंत, एक कांवरिया की मौत

लड़की बन लड़के मांग रहे थे भीख, महिलाओं समेत 19 लोग पकड़े गए

अमेठी: गोमती नदी पर पुल में दरार हादसे का भय, प्रशासन हुआ चौकन्ना

Related posts

एलडीए के करोड़पति बाबू: भ्रष्ट नहीं ये डकैत है.

Kamal Tiwari
7 years ago

सुल्तानपुर – आरक्षण मुद्दे पर बोले राज्यपाल रामनाइक, सवर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण 

UP ORG DESK
6 years ago

मथुरा- थाना फरह इलाके में टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों और ग्रामीणों में जमकर हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद ।

Desk
3 years ago
Exit mobile version