[nextpage title=”amar singh” ]

समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध यूपी के विधानसभा चुनावों के पहले ही शुरू हो गया था। इसी कारण सपा को चुनाव के नतीजे आने पर 47 सीटें मिली थी। इसके बाद से शिवपाल-अखिलेश की जंग देखने को मिल रही है। इस बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (mulayam singh yadav) पर बड़ा खुलासा हो गया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”amar singh2″ ]

अमर सिंह ने दिया बयान :

  • समाजवादी पार्टी का दंगल अब पार्टी से बाहर आकर रंग दिखाने लगा है।
  • 5 अक्टूबर को आगरा में सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है।
  • इस अधिवेशन में 5 साल के लिए अखिलेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जायेगा।
  • इसके पहले ही सपा के पूर्व नेता अमर सिंह सामने आये हैं और बड़ा बयान दिया है।
  • आज राज्यसभा सांसद अमर सिंह लखनऊ में किसी कार्यक्रम के लिए आये हुए थे।
  • हमेशा की तरह इस बार भी अमर सिंह ने अखिलेश यादव पर तंज कसा।
  • अमर सिंह ने कहा कि मैं न भीष्म हूँ और न ही द्रोण हूँ।

ये भी पढ़ें, यूपी के इस गाँव के घरों में नहीं लगते दरवाजे, एक नागिन बनी वजह

  • पूर्व सपा नेता ने कहा कि सिर्फ अंकल ही बुरे थे और सभी लोग फिर से एक हो जाओ।
  • उन्होंने शिवपाल पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी के पुराने सियासी दल एक हो जाओ।
  • इसके बाद सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह ने मुलायम सिंह पर बड़ा खुलासा किया।
  • अमर सिंह ने बताया कि मुलायम उन्हें पीछे से बुलाते थे जिससे आजम, रामगोपाल न देख लें।
  • उन्होंने बताया कि किसी के आ जाने पर मुलायम सिंह ने उन्हें 2 बार पीछे भेजा था।
  • अमर सिंह ने साफ़ किया कि मेरा समाजवादी पार्टी के किसी भी धड़े से कोई मतलब नहीं है।
  • सपा के गृहयुद्ध को खेल बताते हुए कहा कि मैं इस कबड्डी के खेल से बाहर हूँ।
  • अमर सिंह ने कहा कि मैं यत्र-तत्र हूँ मगर किसी भी खेमे का साथी नहीं हूँ।

ये भी पढ़ें, इस शख्स के लिए अमर सिंह बोले, मुलायम ने ‘वेश्या’ की तरह इस्तेमाल किया

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें