कानपुर में एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में सपा नेता अमर सिंह ने सपा पर जातिवादी पार्टी होने के आरोपों को सिरे ख़ारिज किया।
मुलायम सिंह यादव की 3 बहुएं ठाकुर जाति से:
- समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने पार्टी के जातिवादी होने के आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया।
- सोमवार को सपा नेता अमर सिंह कानपुर में एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए।
- कार्यक्रम में उनके साथ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हुए।
- सपा नेता ने कार्यक्रम में सपा पर जातिवादी पार्टी होने के आरोपों का खंडन किया।
- उन्होंने कहा कि, ऐसा बिलकुल भी नहीं, यदि ऐसा होता तो सपा प्रमुख की 3 बहुएं ठाकुर जाति से न होती।
- सपा नेता ने आगे कहा कि, यादव परिवार पर ठाकुर बहुओं का कब्ज़ा है।
सबका सम्मान करती है सपा सरकार:
- कार्यक्रम में अमर सिंह ने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार सभी जातियों और धर्मों का सम्मान करती है।
- उन्होंने आगे कहा कि, शिवपाल सिंह यादव की बहू ठाकुर हैं, जो आजमगढ़ की रहने वाली है।
- अमर सिंह ने इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव भी ठाकुर हैं।
- साथ ही उन्होंने बताया कि, सपा प्रमुख की एक ओर बहू भी ठाकुर हैं।
- जिसके बाद उन्होंने कहा कि, ऐसे में सपा पर यादवों के समर्थन करने की बात कैसे की जा सकती है।
अमर सिंह बोले, मैं यादव और क्षत्रिय महासभा दोनों के सम्मेलन में जाता हूँ:
- अमर सिंह ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, मैं ठाकुर हूँ, लेकिन यादव और क्षत्रिय दोनों के महासभा के सम्मेलन में जाता हूँ।
- उन्होंने आगे कहा कि, दोनों ही जगह उन्हें सम्मानित किया जाता है।
- सपा नेता ने कहा कि, सपा प्रमुख और शिवपाल सिंह यादव भी क्षत्रिय महासभा में जाते हैं, फिर हम जातिवादी कैसे हो गए।
- उन्होंने ये भी कहा कि, उनकी पार्टी में सभी का सम्मान होता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार