अमेठी: भाजपा के मीडिया सहित कई विभागों की टीम घोषित

अमेठी:

उत्तर प्रदेश में होने वाले साल 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां बीजेपी अपने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने में जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी का फोकस मीडिया विभाग पर भी है। पार्टी के अंदर लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं।
इसी क्रम में जिले में भाजपा नेतृत्व की संस्तुति से जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी द्वारा मीडिया सहित कई अन्य विभागों की घोषणा कर दी गई। भाजपा द्वारा जारी की सूची में दिलीप कौशल को मीडिया विभाग का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं राम मिश्रा व सुशील मिश्रा को मीडिया विभाग का जिला सह संयोजक बनाया गया है।
मीडिया सहित कई अन्य विभागों की घोषणा होने बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि विचारों के आदान-प्रदान के लिए मीडिया की भूमिका अहम है। सरकार के जन हित के कार्यो को आम जन तक पहुंचाने में भी मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
वही जिले में मीडिया विभाग की घोषणा के होने बाद जाने माने समाज सेवी सुधीर कुमार मिश्र व राजेश शुक्ल सहित भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक अंशू तिवारी,मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना महेंद्र मिश्र,ब्लॉगर व पत्रकार कुमैल रिज़वी,वरिष्ठ पत्रकार हंसराज सिंह,पत्रकार राजकुमार,लवकुश चौरसिया,राम गोपाल कौशल,भाजपा कार्यकर्ता हृदेश अवस्थी,शैलेन्द्र सिंह,जयविन्द सिंह,अमित यादव समेत तमाम लोगों ने नवदायित्व की बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है।

Report – Ram

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें