भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यूपी के विधानसभा चुनाव के तहत उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, जिसके तहत अमित शाह बुधवार 8 फरवरी को सूबे के हाथरस जिले में पहुंचे थे। जहाँ अमित शाह ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में अमित शाह ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस को लेकर हमला बोला।
हाथरस में अमित शाह के संबोधन के मुख्य अंश:
- 11 तारीख को वोट जरूर करना है।
- मुख्यमंत्री या भाजपा के प्रत्याशी के लिए मत वोट कीजिएगा।
- यूपी का भाग्य बदलने के लिए वोट कीजिएगा।
- यहां पर RLD वाले खड़े हैं, लेकिन ये लोग जीतेंगे तो ये कांग्रेस और सपा के पास जाएंगे।
- जिस प्रकार सपा सरकार ने भ्रष्टाचार किया है, उसे अब उत्तर प्रदेश से मुक्त करने की जरूरत है।
- जहां जहां भाजपा सरकारें बनी वहां युवाओं तक रोजगार पहुंचा है।
- भाजपा शासित राज्यों में जाकर देखिए, विकास कैसे होता है।
- उत्तर प्रदेश के लिए मोदी जी ने हर साल 1 लाख करोड़ ज्यादा भेजे लेकिन आपके गांव तक नहीं पहुंचा।
- किसी को पता ही नहीं चलता कि वो पैसा कहां गया, चाचा ले गया या भतीजा ले गया।