भारतीय जनता पार्टी के रष्ट्रीय अध्यक्ष अमित आज सूबे के दौरे पर हैं, वो यहाँ कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में पहुंचेगे।
आंधी से तहस नहस पंडाल, कार्यक्रम पर संशय:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज सूबे के दौरे पर हैं।
- वो यहाँ बाराबंकी में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
- हालाँकि, अमित शाह के दौरे के एक दिन पहले आंधी पानी ने कार्यक्रम के होने पर प्रशन चिन्ह लगा दिया है।
- पूरे मैदान में पानी भर गया है, कार्यकर्ताओं द्वारा लगायी गयी होर्डिंग भी गिर गयी है।
- करीब एक हफ्ते से इस कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही थी।
- कार्यक्रम स्थल पर लगा पंडाल भी तहस नहस हो गया है।
शंखनाद रैली में गरजे अमित शाह:
- सूबे में देर रात हुई जोरदार बारिश के बाद अमित शाह बाराबंकी पहुंचे।
- वो यहाँ भाजपा के शंखनाद रैली को संबधित कर रहे हैं।
- उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, कार्यकर्ताओं का सैलाब देखकर ख़ुशी हुई।
- उन्होंने कहा कि, सरकार की नींद उड़ जाये ऐसा नारा लगायें।
- अमित शाह ने बयान दिया कि, राम राज्य की कल्पना अवध से शुरू हुई।
- उन्होंने कहा कि, यूपी की जनता ने बहुत बड़ा परिवर्तन किया था।
- उन्होंने सूबे की सपा और कांग्रेस के बारे में कहा कि, एक समय ये सभी मिले हुए थे।
- उन्होंने भाजपा के 2 साल के कार्यकाल पर कहा कि, 2 साल में सरकार पर कोई आरोप नहीं लगा है।
- उन्होंने सूबे की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश की गरीबी दूर क्यों नही हुई।
- इस दौरान अमित अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनायें मौजूद जनसभा को गिनायीं।
- विकास के मुद्दे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार