भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार 16 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। जहाँ उन्होंने एटा जिले में परिवर्तन यात्रा के तहत कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को भी संबोधित किया।
एटा की धरती पर मैं आया हूँ:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के एटा जिले के दौरे पर थे।
- जहाँ उन्होंने भाजपा की परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया।
- अपने संबोधन के दौरान अमित शाह का ध्यान अधिकतर समाजवादी पार्टी की ओर केन्द्रित रहा।
- संबोधन की शुरुआत में अमित शाह ने कहा कि, आज मैं एटा की धरती पर आया हूँ।
- उन्होंने आगे कहा कि, बाबू कल्याण सिंह को याद कर रहा हूँ।
- अमित शाह ने आगे कहा कि, कल्याण सिंह के शासन में गुंडे दिखते नहीं थे।
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे मायावती पर हमला बोला।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, मायावती के मुंह पर एक ही बात है, नोटबंदी-नोटबंदी।
यूपी की जनता हिसाब चाहती है:
- अमित शाह ने आगे कहा कि, इतने सालों में सपा-बसपा ने यूपी में कोई काम नहीं किया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, यूपी की जनता हिसाब 5 साल का हिसाब चाहती है।
- अमित शाह ने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार बदलकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ला दीजिये।
- साथ ही अमित शाह ने संबोधन के दौरान एटा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का भी जिक्र किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#amit shah visited eta
#amit shah visited eta district
#bjp national president amit shah
#bjp national president amit shah visited eta district today
#parivartan yatra eta
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश दौरा
#एटा दौरा
#परिवर्तन यात्रा
#परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम का संबोधन
#भारतीय जनता पार्टी
#राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार