Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अनिल दुबे को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अनिल दुबे को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर उनको फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद तथा राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह सहित रालोद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किये और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। स्वागत समारोह का संचालन प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने किया।

इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने अनिल दुबे को ऊर्जावान तथा संघर्षशील नेता बताते हुये कहा कि उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता के मनोनयन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठन को बल मिलेगा। अनिल दुबे अभी तक राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेंदारी बखूबी निभा रहे थे।

राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह ने कहा कि अनिल दुबे लम्बे अरसे से राष्ट्रीय लोकदल के सच्चे सिपाही के रूप में अग्रणी भूमिका में रहे हैं और कभी न मिटने वाली छाप, सरल और मृदुभाषी तथा आकर्षक व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्हें समय समय पर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेंदारी सौपी गयी उन्होंने उस पद के दायित्वों के निर्वहन के लिए जी जान से काम किया और चौ. चरण सिंह की नीतियों को आगे बढाते हुये दल को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार प्रकट करते हुये कहा कि जो जिम्मेंदारी मुझे सौंपी गयी है उस पर खरा उतरने का मैं भरसक प्रयास करूंगा और यह सब आप लोगो के स्नेह और अर्शीवाद से ही सम्भव है। राष्ट्रीय लोकदल के संगठन में का वृहद बनाने और किसानों, नौजवानों, बुनकरों, शोषितों वंचितों की आवाज को बुलंद करने के लिए संघर्ष किया जायेगा। देश एवं प्रदेश की जनता के साथ छल करके केन्द्र में आयी भाजपा के जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जायेगा और दोहरे चरित्र को जनता के सामने उजागर किया जायेगा।

युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने अनिल दुबे को जुझारू और कर्मठ तथा नोजवानों का हितैषी बताते हुये कहा कि वह युवाओं और छात्रों के संघर्ष और हितों की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहते है। स्वागत समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो. यज्ञदत्त शुक्ला, प्रदेश महासचिव संतोष यादव, प्रदेश सचिव बीएल प्रेमी, रमावती तिवारी, मनोज सिंह चौहान, मौलाना एमए आरिफ, अश्वनी प्रताप सिंह, शत्रोहन लाल रावत, सुमित सिंह, अशोक कुमार शुक्ला एडवोकेट, सुरजीत श्रीवास्तव, गोविंद सिंह चंदेल, रमाशंकर शुक्ला, मनोहर मौर्या, राहुल चौधरी, सुरेश सिंह यादव, नारायन प्रकाश शुक्ल, वीर प्रताप चौरसिया, अवनीश सिंह आदि ने अपने विचार रखे और स्वागत किया। इस अवसर पर सैकडों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे और उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

ये भी पढ़ें- बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, लव-जिहाद का आरोप

ये भी पढ़ें- रायबरेली रैली: कांग्रेस की ‘पंचवटी’ पर अब फहराया जायेगा भगवा झंडा

ये भी पढ़ें- विधानसभा के युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, महिला सिपाहियों ने बचाई जान

ये भी पढ़ें- मथुरा में आईपीएल टी-20 मैच में सट्टा लगाते चार गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- अब साक्षी महाराज ने नाइट क्लब का उद्घाटन कर की योगी सरकार की फजीहत

ये भी पढ़ें- सीतापुर में महिला से चार युवकों ने किया गैंगरेप

ये भी पढ़ें- रेप पीड़िता ने पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास

ये भी पढ़ें-  सपा कार्यकर्ताओं की गुंडई: युवक को पार्टी कार्यालय के पास बुरी तरह पीटा

Related posts

‘उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की तरफ देख रही है’- सीएम अखिलेश

Divyang Dixit
8 years ago

महोबा– अज्ञात वाहन की टक्कर से दो घायल

kumar Rahul
7 years ago

साइकिल ट्रैक तोड़े जाने पर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट!

Shashank
7 years ago
Exit mobile version