Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अंजुम आरा फिर बनीं लखनऊ कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष

Anjum Ara Became Vice President of Lucknow Cantonment Board

Anjum Ara Became Vice President of Lucknow Cantonment Board

अंजुम आरा को फिर से लखनऊ कैंट बोर्ड का उपाध्यक्ष चुना गया है। करीब तीन महीने से खाली इस कुर्सी के लिए सोमवार को चुनाव हुए। इस दौरान वॉर्ड नंबर छह की सदस्य अंजुम आरा और वॉर्ड नंबर दो के सदस्य प्रमोद शर्मा को तीन-तीन वोट मिले। इसके बाद ड्रॉ निकाला गया, जिसमें अंजुम आरा ने बाजी मार ली। कैंट बोर्ड के सीईओ अमित कुमार मिश्र ने बताया कि आगामी बोर्ड बैठक में नए उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएगी।

बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल प्रवेश पुरी की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई। इसमें सभी आठ सदस्यों को शामिल होना था, लेकिन बीमार होने के कारण रूपा देवी नहीं पहुंच पाईं। सबसे आखिर में 2:10 बजे अंजुम आरा पहुंचीं। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद शर्मा और अंजुम आरा ने दावेदारी पेश की। दोपहर 2:30 बजे वोटिंग हुई और सभी सात सदस्यों ने वोट की पर्ची बॉक्स में डाली। फिर 2.35 बजे काउंटिंग हुई। जीत के बाद अंजुम आरा ने प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने कहा कि सिर्फ कार्यकाल का एक साल बचा है। इस दौरान सीवर लाइन और स्लाटर हॉउस बनवाने का प्रयास किया जायेगा।

Related posts

मनरेगा में काम कर रहे मजदूर को दबंगों ने की पीटा हुई मौत।

Desk
3 years ago

आज रात 12 बजे से रोडवेज बसों का चक्का जाम, 50 हजार से ज्यादा रोडवेज कर्मी हड़ताल पर रहेंगे, रोडवेज कर्मचारियों को अधिकारियों का मिला साथ, प्रदेश के किसी भी स्टेशन से बस का संचालन नहीं, संविदा कर्मचारियों ने भी हड़ताल में साथ दिया, रोजाना 17 लाख यात्री यूपी में करते हैं यात्रा, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का हड़ताल।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

मेरठ के वाहन कटान माफिया अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Desk
3 years ago
Exit mobile version