शहर में एक आैर मरीज में एच-3 एन-2 इंफ्लुएंजा पाजिटिव पाया गया है।जानकारी के मुताबिक अब तक एच-3 एन-2 इंफ्लुएंजा का ये दूसरा मरीज है। ये मरीज गोमती नगर का निवासी है। इस मरीज में इंफ्लुएंजा ए भी पाजिटिव पाया गया है। इससे पहला जिस मरीज में इसकी पुष्टि हुई थी वह विकास नगर का रहना वाला था। हालाकि दूसरे मरीज में इसकी पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है।

ये भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट

  • केजीएमयू की लैब से मिली रिपोर्ट में गोमती नगर निवासी महिला को एच -3 एन-2 इंफ्लुएंजा पाजिटिव आया है।
  • इसके साथ ही रिपोर्ट में इंफ्लुएजा ए भी पाजिटिव आया है।
  • महिला को सर्दी जुकाम के साथ बुखार भी आ रहा था।
  • रिपोर्ट के बाद मरीज को घर में आइशोलेट कर दिया गया है।
  • इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग दवा भी पहुंचा दी है आैर परिजनों को भी जागरूक करते हुए दवा दे दी गयी है।

ये भी पढ़ें : ट्रामा टू के लिए अभी करना होगा एक साल और इंतजार!

  • बताया जाता है कि महिला को स्वाइन फ्लू होने की आशंका पर डाक्टरों ने जांच करायी।
  • लेकिन एच-3 एन-2 इंफ्लुएंजा पाजिटिव आने के बाद डाक्टर भी इस दुर्लभ वायरस को देखकर चकित है।
  • इससे पहले विकास नगर निवासी युवक भी एच-3एन-2 इंफ्लुएंजा पाजिटिव आया था।
  • इसके बाद युवक को घर में ही आइशोलेट कर दिया गया था।
  • स्वास्थ्य विभाग से लगातार इस वायरस के मरीज पर निगाह रखे हुए था।
  • विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें भी स्वाइन फ्लू के ही लक्षण मिलते है।
  • स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस वायरस से पीड़ित पहला मरीज बलरामपुर निवासी था।

ये भी पढ़ें : अब इन अस्पतालों में भी दवाओं का टोटा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें